फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura's Holi Gulal blown in ancient Radharaman temple devotees drenched in colors

मथुरा की होली: प्राचीन राधारमण मंदिर में उड़ा गुलाल, रंगों में सराबोर हुए श्रद्धालु

Thu, 29 Feb 2024 08:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 29 Feb 2024 08:59 PM IST
सार

मथुरा में होली का उल्लास छाने लगा है। प्राचीन राधारमण मंदिर के चौक को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। इस दौरान सेवायत गोस्वामियों ने भक्तों पर गुलाल बरसाया।

विज्ञापन
Mathura's Holi Gulal blown in ancient Radharaman temple devotees drenched in colors
राधारमण मंदिर में होली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन के प्राचीन राधारमण मंदिर को गुरुवार को होली के अवसर पर रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। ठाकुरजी की राजभोग आरती के बाद भक्त और भगवान के बीच जमकर होली हुई। सेवायत गोस्वामियों ने देश-विदेश से आए भक्तों पर प्रसादी गुलाल बरसाया और फल और मिठाई भी बांटी।

विज्ञापन


वृंदावन के मंदिरों और आश्रमों में 40 दिवसीय होली का उल्लास छाने लगा है। मंदिरों में प्रतिदिन होली खेली जा रही है। बांकेबिहारी मंदिर, राधावल्लभ मंदिर और प्राचीन सप्तदेवालयों में से एक ठाकुर राधारमण मंदिर में राजभोग आरती के बाद होली खेली जा रही है। ठा. राधारमण मंदिर में सेवायत गोस्वामियों ने लाल गुलाल ठाुकरजी के कपोलों पर लगाया और चांदी के थालों में गुलाल ठाकुरजी को सेवित किया गया। मंदिर में होली के भजनों और पदों के गायन के बीच सेवायत गोस्वमियों ने भक्तों पर थालों का प्रसादी गुलाल बरसाया।
विज्ञापन


लखनऊ की भूमिका और राधा ने बताया कि वह पिछले तीन दिनों से ब्रज वास कर मंदिरों में होने वाली होली का आनंद ले रही हैं। उन्होंने कहा कि ब्रज की होली वाकई अनूठी और आनंदित कर देने वाली है। राधारमण मंदिर के सेवायत आचार्य पद्मनाभ गोस्वामी ने बताया कि प्राचीन श्रीराधारमण मंदिर में वसंत पंचमी से डोल पूर्णिमा तक 40 दिवसीय होली की परंपरा है। इसमें मंदिर में प्रतिदिन लाल गुलाल ठाकुरजी को सेवित किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed