{"_id":"65a20b52a210a902c30df6d6","slug":"mathura-road-accident-on-yamuna-expressway-due-to-fog-news-in-hindi-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरा बना आफत: मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर चार गाड़ियां आपस में टकराई, मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरा बना आफत: मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर चार गाड़ियां आपस में टकराई, मची चीख पुकार
Sat, 13 Jan 2024 09:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 13 Jan 2024 09:32 AM IST
सार
कोहरे की वजह से हुए हादसे के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने के बाद मथुरा पुलिस मौके पर पहुंची है। गाड़ियों को एक्सप्रेसवे से हटाने के बाद यातायात सुचारू कराया गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। नोएडा से आगरा की ओर जाने वाली लेन पर जाबरा टोल प्लाजा के समीप चार वाहन एक दूसरे से टकरा गए। हादसे के दौरान वाहन सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ियों को क्रेन की मदद से साइड में किया गया।
शनिवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर घना कोहरे के चलते जाबरा टोल प्लाजा पर नोएडा से आगरा की तरफ जा रही गाड़ियां ट्रक में पीछे से टकरा गईं। एक के बाद एक चार गाड़ियां भिड़ीं तो चीख पुकार मच गई। हादसे में सभी गाड़ियों में सवार महिलाएं समेत छह लोग घायल हो गए। टाटा नेक्सन सवार सुदर्शन सामंता निवासी सेक्टर 93 गुड़गांव ने बताया वह अपने परिवार के साथ वाराणसी जा रहे थे, अचानक से सामने चल रहे ट्रक ने ब्रेक मार दी जिससे उनकी गाड़ी पीछे से घुस गई और उसके बाद अन्य गाड़ियां भी टकरा गईं।
जाबरा टोल चौकी प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि कोहरे की वजह से यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसा हुआ है। सभी घायल प्राथमिक उपचार के बाद गंतव्य के लिए चले गए हैं। क्षतिग्रस्त गाड़ियों को क्रेन की मदद से सड़क किनारे किया गया है।