फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Rasbihari government played lathmaar and flower holi with devotees

मथुरा: रासबिहारी सरकार ने भक्तों संग खेली लठामार एवं फूलों की होली

Wed, 31 Mar 2021 07:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Rasbihari government played lathmaar and flower holi with devotees
होली महोत्सव के अंतर्गत फूलों की होली का भव्य आयोजन किया गया। - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। जयसिंह घेरा स्थित प्रिया-प्रियतम की नित्य लीला भूमि गंभीरा में भ्रमर-श्याम होली महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें दिव्य लठामार एवं फूलों की होली का स्वामी फतेहकृष्ण की रासमंडली द्वारा मनभावन मंचन किया गया। रासबिहारी सरकार अपने ग्वाल-बाल संग बरसाने पहुंचकर अपनी आल्हादिनी शक्ति श्री प्रियाजू एवं उनकी सखी-सहचरी के संग नयनाभिराम लठामार एवं फूलों की होली खेली।
विज्ञापन

इस आयोजन के लिए केला के पत्तों की अद्भुत कारीगरी से श्रीजी का दिव्य महल बनाया गया, जिसमें रासबिहारी एवं प्रियाजू ने विराज भक्तों के साथ भी फूल बरसाकर होली खेली। सुप्रसिद्ध ब्रज के रसिया एवं भजनों होली गायन हुआ। आध्यात्मिक गुरु एवं श्रीराधारमण मंदिर के सेवायत आचार्य श्रीवत्स गोस्वामी महाराज ने बताया कि भक्ति के रंग में रंगे इस महोत्सव में रासलीला, चैतन्य लीला, होली लीला एवं सत्संग का विलक्षण रस श्रद्धालुओं को प्राप्त होता है। रासलीला ब्रज की प्राचीन परंपराओं में से एक है।
विज्ञापन

आचार्य अभिनव गोस्वामी, आचार्य सुवर्ण गोस्वामी, वृंदावन शोध संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष आरडी पालीवाल, अरूणा विश्वनाथन, विशाल, हिमांशु वर्मा, डॉ. निधि तैलंग, डॉ. राकेश सारस्वत, अनंत शर्मा, समाजसेवी उदयन शर्मा, महंत मधुमंगल शरण दास शुक्ल, जगन्नाथ पोद्दार, जुगल किशोर शर्मा, कुलदीप दीक्षित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed