{"_id":"60260ab68ebc3ee974200558","slug":"mathura-police-will-go-to-chennai-to-arrest-the-accused-for-online-sell-stones-of-govardhan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गिरिराज की शिला बेचने का मामला: आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए चेन्नई जाएगी मथुरा पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरिराज की शिला बेचने का मामला: आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए चेन्नई जाएगी मथुरा पुलिस
Fri, 12 Feb 2021 10:27 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 12 Feb 2021 10:27 AM IST
सार
- नोएडा-मथुरा में पुलिस की दबिश से पहले ही भाग गए थे तीनों आरोपी
- जिले के कई संगठन कर रहे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
गिरिराज गोवर्धन पर्वत
विस्तार
इंडिया मार्ट चेन्नई की वेबसाइट पर ई-शॉपिंग के माध्यम से मथुरा के गिरिराज पर्वत (गोवर्धन) की शिलाएं बेचने के आरोपियों को पकड़ने के लिए अब थाना गोवर्धन पुलिस की एक टीम चेन्नई जाएगी। इससे पहले नोएडा और मथुरा में दबिश देने के बाद भी बेवसाइट के सीईओ और एजेंट पुलिस के हाथ नहीं लग सके थे। मामले में तीनों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विगत दिनों फेसबुक पर गिरिराज पर्वत की शिलाओं की बिक्री को लेकर मैसेज वायरल हुए थे। इसके बाद गोवर्धन समेत जिलेभर में आक्रोश फैल गया। आस्था से खिलवाड़ को लेकर गिरिराजजी के भक्तों ने थाने का घेराव कर विरोध जताया था। गोवर्धन थाने में इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
संबंधित खबर- मथुरा: गोवर्धन पर्वत की शिला ऑनलाइन बेचे जाने पर श्रद्धालुओं में आक्रोश, थाने में हंगामा
विज्ञापन
आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए गोवर्धन पुलिस की एक टीम चेन्नई भेजी जाएगी। इस संबंध में एसपी देहात श्रीश चंद ने बताया कि थाना गोवर्धन पुलिस की एक टीम जल्द ही चेन्नई भेजी जाएगी। इसके लिए पुलिस की टीम को निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।