{"_id":"63ea491384a1b08412076585","slug":"mathura-police-surrounded-robbers-who-were-running-away-after-looting-car-robbers-left-car-and-fled-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: राजस्थान के भरतपुर से कार लूटकर भागे लुटेरे, मथुरा पुलिस से हुआ सामना और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: राजस्थान के भरतपुर से कार लूटकर भागे लुटेरे, मथुरा पुलिस से हुआ सामना और फिर...
Mon, 13 Feb 2023 08:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा / भरतपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा / भरतपुर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 13 Feb 2023 08:00 PM IST
सार
भरतपुर से कार लूटकर भाग रहे बदमाशों को मथुरा में पुलिस घेराबंदी कर रोक लिया। लुटेरों ने बैरियर तोड़कर भागने की कोशिश की लेकिन वह असफल रहे। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
up police demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के भरतपुर से कार लूटकर भाग रहे लुटेरों को मथुरा पुलिस ने घेर लिया। लुटेरों ने पुलिस का बैरियर तोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस की घेराबंदी इतनी मजबूत थी कि वह फेल रहे। इसके बाद पुलिस ने कार बरामद कर ली है।
घटना फिरोजाबाद के टूंडला कोतवाली क्षेत्र के रेस्टकैंप कॉलोनी निवासी अभिषेक शर्मा के साथ हुई। वह रविवार को राजस्थान के भरतपुर दोस्त की शादी में शामिल होने जा रहे थे। भरतपुर में सारस चौराहे पर स्पीड ब्रेकर होने के कारण अभिषेक ने कार में ब्रेक लगाई। कार धीमी होने पर ब्रेकर के दोनों ओर खड़े तीन लुटेरे अचानक कार की खिड़की की तरफ बढ़े।
जब तक अभिषेक कुछ समझ पाते उन्होंने खिड़की खोलकर उसकी कनपटी पर पिस्टल लगा दी। जान से मारने की धमकी देते हुए उसे बाहर निकाला। इसके बाद उसकी कार और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित पैदल टलकर कुछ आगे पहुंचा। उसने एक चाय विक्रेता के मोबाइल से पिता के दोस्त आशीष सक्सेना को फोन करके घटना की जानकारी दी। इसके बाद गाड़ी में लगे जीपीएस को चेक किया तो गाड़ी का मूवमेंट मथुरा रोड पर मिला।