{"_id":"615467788ebc3e61f1244ae4","slug":"mathura-police-exposed-truck-loot-and-arrests-criminals-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: चार दिन में बनाई लूट की योजना, 24 घंटे में पकड़े, सरिया से भरे ट्रक लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: चार दिन में बनाई लूट की योजना, 24 घंटे में पकड़े, सरिया से भरे ट्रक लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा
Wed, 29 Sep 2021 06:49 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 29 Sep 2021 06:49 PM IST
सार
मथुरा पुलिस ने दो मास्टरमाइंड समेत 40 लाख रुपये की लूट में शामिल दो सगे भाई भी गिरफ्तार किए हैं। वहीं ट्रक की 32 टन सरिया के साथ लूट में प्रयुक्त हुई कार और स्कार्पियो को भी बरामद किया है। मथुरा पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम दिया गया है।
विज्ञापन
मथुरा: लुटेरों के साथ पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाईब्रिड स्टील की सरियों से भरे ट्रक लूट का खुलासा फरह पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कर दिया है। इस लूट में शामिल नौ लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। भागे एक लुटेरे की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। खास यह है कि इनमें दो सगे भाई भी शामिल हैं। पुलिस ने 40 लाख रुपये की 32 टन सरिया, स्कार्पियो और एक कार बरामद की है। खुलासे के लिए पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया गया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पकड़े गए जितेंद्र उर्फ जीतू निवासी फतिहा, फरह, रंजीत निवासी बबरौंद, अछनेरा (आगरा), रोहित निवासी मोहल्ला चौक जैंत, नीरज निवासी कुनवारा, मांट, बंटू निवासी मोहल्ला चौक जैंत, अनिल छौंकर निवासी महाविद्या कॉलोनी, गोविंदनगर, कुशलपाल निवासी आझई, वृंदावन, अभिषेक निवासी महाविद्या कॉलोनी, गोविंदनगर, सुनील छौंकर निवासी महाविद्या कॉलोनी, गोविंदनगर हैं। सुनील और अनिल छौंकर दोनों सगे भाई हैं। इनके यहां पर लूटी गईं सरिया उतारी गई थीं। हाईब्रिड स्टील की 40 लाख रुपये कीमत की 32 टन सरिया बरामद की गई है, जबकि ट्रक और चालक वीरबल निवासी रामपुरा, बसैया मुरैना (मध्य-प्रदेश) पहले से ही पुलिस के पास हैं। चालक की तहरीर पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ थाना फरह में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
चार दिन में बनाई योजना, महुअन टोल से किया पीछा
एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि सरियों से भरा ट्रक 20 सितंबर को चला था, पर खराब होने के कारण रास्ते में सही कराने में चार दिन लग गए। 27 सितंबर को महुअन टोल से इस ट्रक का स्कार्पियो और कार सवार लुटेरों ने पीछा किया था। छाता में हाईवे पर यह ट्रक लूटा गया। उसके बाद चालक को कब्जे में लेकर सरिया को महाविद्या कॉलोनी में उतारा गया। उसके बाद चौकी बाद के पास हाईवे की सर्विस रोड पर खाली ट्रक को छोड़कर चालक को परखम में अछनेरा बॉर्डर पर फेंका गया था। मास्टरमाइंड जीतू और नीरज हैं। इन सभी ने मिलकर चार दिन पहले लूट की योजना बनाई थी। बेचने से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। सभी नौ लुटेरे गिरफ्तार कर लिए गए हैं। एक लुटेरे आगरा निवासी बोला की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। शत-प्रतिशत बरामदगी की गई है।
यह रहे टीम में
एसएचओ अवधेश प्रताप सिंह, स्वाट टीम प्रभारी रवि त्यागी, एसओजी प्रभारी धीरज गौतम, सर्विलांस प्रभारी सोनू कुमार, थाना रिफाइनरी एसएचओ लोकेश भाटी, थाना गोविंदनगर प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह, थाना हाईवे के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार, थाना फरह के एसएसआई सत्यवीर सिंह, एसआई सुरेंद्र कुमार, एसआई सतेंद्र सिंह, एसआई नीरज भाटी।
मथुरा में बदमाशों का दुस्साहस: स्कॉर्पियो सवार लुटेरों ने हाईवे पर लूटा लाखों की सरिया से भरा ट्रक, चालक को बनाया बंधक