फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura police encounter with miscreants bullets fired at Ajanathi turn three shot

Mathura Encounter: बदमाश से मथुरा पुलिस की मुठभेड़, अजनठी मोड़ पर में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां; तीन को लगी गोली

Sat, 02 Sep 2023 11:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Sep 2023 11:55 AM IST
सार

लुटेरे गिरोह की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। फायरिंग में गोली लगने से तीन बदमाश घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 

विज्ञापन
Mathura police encounter with miscreants bullets fired at Ajanathi turn three shot
Mathura Encounter - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के छाता थाना क्षेत्र के तरौली रोड के अजनठी मोड़ पर शुक्रवार देर रात मोबाइल लुटेरों से पुलिस, स्वाट व सर्विलास टीम की मुठभेड़ हुई। गिरोह के तीन बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं। वहीं, एक सुरक्षित है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। चौथे बदमाश से देर रात तक पुलिस पूछताछ में जुटी रही।
विज्ञापन


मुखबिर से मिली थी सूचना 

इंस्पेक्टर छाता संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस, स्वाट व सर्विलास की टीम को हाईवे क्षेत्र में मोबाइल लूट करने वाले गिरोह के आने के संबंध में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी। तीनों टीम संयुक्त रूप से तरौली रोड के अजनठी मोड़ पर चेकिंग में जुट गईं। तभी दो बाइक पर चार युवक आए, उनको पुलिस ने रोका तो उन्होंने फायरिंग कर दी पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें तीन बदमाशों के पैर में गोली लग गई। वहीं, चौथ भी मौके पर बाइक सहित गिर गया। इन सभी को हिरासत में लिया गया। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  क्रिप्टोकरेंसी फ्रॉड: आगरा के व्यापारी को फंसाया, दिया 150 गुना लाभ का लालच, गवां बैठा 20 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इनकी हुई गिरफ्तारी 

पूछताछ में इनकी पहचान राहुल पुत्र नारायण सिंह निवासी विलोठी, छाता,  (घायल),  राम पुत्र राजपाल निवासी विलोठी, छाता (घायल), पंकज पुत्र चंद्रभान सिंह निवासी बरारी, रिफाइनरी, (घायल),  राजकुमार पुत्र राजपाल निवासी विलोठी, छाता के तौर पर हुई है। बदमाशों के कब्जे से 50 से अधिक चोरी व लूट के मोबाइल, 4 तमंचा, 20 खोका/जिंदा कारतूस, 2 मोटर साइकिल, जिसमें 1 चोरी की बरामद हुई है। बरामद के आधार पर इनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें -  Vulture: दुनिया में हुए लापता..., पर चंबल में खूब दिख रहे सफेद गिद्ध; अब बढ़ेगा कुनबा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed