{"_id":"66af22e641141e998109d9c7","slug":"mathura-news-thieves-came-in-an-eco-car-stole-12-goats-at-midnight-caught-in-cctv-2024-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ईको कार से आए चोर, आधी रात को चोरी कर ले गए 12 बकरियां; सीसीटीवी में हुए कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ईको कार से आए चोर, आधी रात को चोरी कर ले गए 12 बकरियां; सीसीटीवी में हुए कैद
Sun, 04 Aug 2024 12:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 04 Aug 2024 12:12 PM IST
सार
मथुरा में चोरों का ऐसा गिरोह सक्रिया हुआ है, जो बकरियां चोरी कर रहा है। कोसीकलां थाना क्षेत्र में इस गिरोह ने बीती रात 12 बकरियों को चुरा लिया। ये वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
मथुरा के कोसीकलां में चोर बकरियां चुराने के लिए ईको कार से आए। घटना शहर के राठौर नगर में हुई। चोर एक पशुपालक की 12 बकरियां व बकरे चुराकर फरार हो गए। कार में बकरी लादते समय चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
शहर के राठौर नगर, एमडी जैन के सामने वाला रास्ता निवासी पशुपालक शरीफ ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि उसके घर के दरवाजे पर 11 बकरी व एक बकरा बंधा हुआ था। रोज की भांति उन्हें चारा पानी देकर अंदर घर में वह सोने चले गए। रात में गेट के बाहर से चोर 11 बकरियां व एक बकरा चुरा ले गए। चोरी करते समय चोरों ने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था। रात में कुत्तों के भोंकने पर पशुपालक व उसका परिवार में जगार हो गई, उन्होंने बाहर आकर देखा तो बकरे व बकरियां गायब देख हतप्रभ रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखे तो पता चला कि एक ईको गाड़ी से आए चोर बकरियां कार में लाद रहे थे। हालांकि कि किसी भी कैमरे में कार का नंबर दिखाई नहीं दे रहा था। उन्होंने घटना की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पडताल की। इस संबंध में पीड़ित ने थाने में चोरों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अजित सिंह ने बताया कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है।