{"_id":"66f66739c7c9e2afba0762fb","slug":"mathura-news-mining-was-being-done-with-jcb-at-night-sdm-raided-five-mining-mafia-arrested-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा न्यूज: रात में जेसीबी से हो रहा था खनन, एसडीएम ने मारा छापा...पांच खनन माफिया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा न्यूज: रात में जेसीबी से हो रहा था खनन, एसडीएम ने मारा छापा...पांच खनन माफिया गिरफ्तार
Fri, 27 Sep 2024 01:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 27 Sep 2024 01:35 PM IST
सार
मथुरा में एसडीएम ने आधीरात को छापा मारते हुए पांच खनन माफिया पकड़ लिए। आरोपियों के पास से जेसीबी और तीन डंपर भी पकड़े गए। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
खनन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के मांट में बिना अनुमति से खेत से अवैध खनन में एसडीएम मांट ने पुलिस के साथ रात में बड़ी कार्रवाई की। खनन करते हुए मौके से तीन मिट्टी से भरे हुए डंपर और एक जेसीबी सहित पांच खनन माफ़ियां पकड़ लिए गए।
थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर रात में खनन माफ़ियां मिट्टी खोदकर बेचने का कार्य कर रहे थे, जिसकी सूचना पर एसडीएम मांट अभिनव जैन और मांट पुलिस को मिली। एसडीएम ने रात में ही पुलिस टीम के साथ छापा मारा। यहां से तीन डंपर और एक जेसीबी को बरामद किया गया। टीम ने पांच खनन माफियाओं को भी गिरफ्तार किया गया है।
एसडीएम मांट अभिनव के जैन ने बताया मामले में खनन अधिकारी अक्षय कुमार को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए हैं। खनन के दौरान पकड़े गए सभी वाहनों पर शमन शुल्क लगाया जा रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीत वर्मा ने बताया पकड़े गए पांच खनन माफियाओं पर कार्रवाई की जा रही है।