फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mathura lathamar holi at shrikrishna janmsthan

अब जन्मस्थान पर होगी लठामार, वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी भक्तों संग खेलेंगे होली

Mon, 26 Feb 2018 11:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 26 Feb 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
mathura lathamar holi at shrikrishna janmsthan
श्रीकृष्ण जन्मस्थान
कृष्ण को होली खिलाने के लिए श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर सोमवार को लठामार और गुलाल की होली होगी। कान्हा श्रद्धालुओं के बीच होली के लिए संग ब्रज रज मिश्रित गुलाल तैयार किया गया है। कान्हा के संग रावल गांव की हुरियारिनें लठामार होली खेलेंगी। लीला मंच पर होली के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 
विज्ञापन


रविवार को जन्मस्थान पर होली को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। जन्मस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि दोपहर दो बजे ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा होली का शुभारंभ करेंगे। होली के लिए लाठियां, ढाल, ढोल नगाड़े बारहसिंघा आदि तैयार किए गए हैं। 
विज्ञापन


लठामार होली के लिए राधारानी के गांव रावल से हुरियारिनें लठामार होली खेलेंगी। लीला मंच पर राजस्थान के कलाकार होली की सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। इस बार श्रद्धालुओं के लिए ब्रज के प्रमुख स्थलों की रज से मिश्रित गुलाल तैयार कराया गया है। अयोध्या से भी कुछ मात्रा में गुलाल मंगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहेंगी व्यवस्थाएं

- जन्मस्थान पर गोविंद नगर गेट व आवासीय गेट से मिलेगी श्रद्धालुओं को एंट्री। 
- पोतराकुंड रोड से होली खेलकर निकल सकेंगे श्रद्धालु। 
- मोबाइल कै मरा रहेंगे प्रतिबंधित। 
- गोविंद नगर थाने के निकट रोके जाएंगे चौपहिया वाहन। 
- सुरक्षा के प्रबंध और किए गए हैं कडे़।

बांके बिहारी मंदिर में होली

वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज 26 फरवरी को रंगभरनी एकादशी से जगमोहन में निकल श्वेत पोशाक धारण कर भक्तों संग होली खेलेंगे। इस परंपरा के बाद मंदिर में होली का शुभारंभ रंगभरनी एकादशी की शाम को हो जाएगा। 

मंदिर में रंगभरनी एकादशी की तैयारियां पूर्ण कर लीं गईं हैं। रंगीली एकादशी पर ठाकुर बांके बिहारी जी के लिए शुद्ध केसर का रंग बनाया गया है और इस रंग को सेवायत सवसे पहले स्वर्ण रजत निर्मित पिचकारी से श्वेत वस्त्र धारण किए हुए ठाकुर बांकेबिहारी के ऊपर रंग डालेंगे। 

सेवायत रघु गोस्वामी ने बताया कि धूलैड़ी वाले दिन ठाकुरजी भक्तों पर रंग नहीं डालते बल्कि स्वर्ण सिंहासन पर गुलाबी पोशाक पहनकर राजा बनकर बैठेंगे और अपने भक्तों को होली खेलते देखेंगे। 

इसी दिन सुबह मंदिर के सेवायतों के द्वारा क्षेत्र में चौपाई(भ्रमण) निकाली जाती है। इधर, बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन ने सुरक्षा के लिए 20 निजी सुरक्षाकर्मी भी बुलाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed