फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Kishandas became the Mahant of 25 mandals, saints covered the sheets

मथुरा: किशनदास बने 25 मंडलों के महंत, संतों ने चादर ओढ़ाई

Sun, 05 Sep 2021 08:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Kishandas became the Mahant of 25 mandals, saints covered the sheets
भैंडोली में किशनदास महाराज से आर्शीवाद लेते हुए कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण। - फोटो : KOSI
कोसीकलां (मथुरा)। भैंडोली आश्रम पीरी पिछोरी वाले बाबा गोपालदास की पुण्यतिथि के मौके पर गद्दीनशीन पद पर किशनदास महाराज को कंठी, चादर, माल्यार्पण कर विराजमान किया गया। मौके पर मौजूद साधु-संतों ने 25 मंडलों के महंत की चादर ओढ़ाई। कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि संत ही भटके को सही रास्ता दिखा सकते हैं।
विज्ञापन

भैंडोली आश्रम के महंत किशनदास महाराज को 25 मंडलों का महंत चुना गया। रविवार को मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मौनी बाबा, रामशरण दास, जयराम दास, श्यामदास, भागीरथदास, बलराम दास आदि दूर-दराज से आए संत महात्माओं ने किशनदास महाराज को महंत की चादर ओढ़ाई। चादर ओढ़ने के बाद किशनदास ने सभी का आशीर्वाद लिया और संत गोपालदास की मूर्ति पर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

इसके बाद महंत, साधु-संतों को प्रसाद ग्रहण कराकर दक्षिणा दी गई। आश्रम पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने भारत में पाश्चात्य सभ्यता बढ़ने के लिए सभी को दोषी बताया। निरंजन प्रसाद, सुभाष गोयल, भगवान सिंह भूरा, होती चौधरी, ठाकुर राजेंद्र, नरदेव चौधरी, राजेंद्र सिंह, राजवीर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed