{"_id":"5c45b0b4bdec2273aa6ba469","slug":"mathura-jawahar-bagh-violence-case-43-people-found-guilty-by-court","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: जवाहरबाग मामले में 43 दोषियों को 3-3 साल की सजा, मुख्यारोपी की पत्नी समेत दो बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: जवाहरबाग मामले में 43 दोषियों को 3-3 साल की सजा, मुख्यारोपी की पत्नी समेत दो बरी
Mon, 21 Jan 2019 05:14 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 21 Jan 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
आरोपियों को कोर्ट लेकर आती हुई पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के जवाहरबाग के 43 कब्जाधारियों को अदालत ने तीन-तीन साल के कारावास की सजा सुनाई है, वहीं रामवृक्ष के कमांडर चंदन बोस की पत्नी समेत दो महिलाओं को बरी कर दिया है। यह सजा 15 मार्च 2016 को जवाहरबाग में आलू की खुदाई कर रहे उद्यान कर्मियों के साथ मारपीट करने और उन्हें बंधक बनाने के मामले में हुई है।
जवाहरबाग पर कब्जा जमाए रामवृक्ष और उसके समर्थकों ने 15 मार्च 2016 को आलू की खुदाई कराने पहुंचे उद्यान विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट की थी। इतना ही नहीं कब्जाधारियों की भीड़ ने सभी को बंधक भी बना लिया था।
बाद में मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंची और बंधक कर्मियों और मजदूरों को किसी तरह से मुक्त कराया था। इस मामले में उद्यान विभाग के इंस्पेक्टर रामस्वरूप शर्मा ने रामवृक्ष यादव, चंदन बोस समेत करीब डेढ़ सौ-दो सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ सदर बाजार थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी।

हिंसा के बाद से जेल में बंद हैं सभी
इसके बाद 2 जून 2016 को हुई हिंसा के बाद सभी को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। तभी से यह लोग जेल में बंद हैं। सोमवार को इस मामले की सुनवाई एसीजेएम द्वितीय सीनियर डिवीजन जहेंद्रपाल सिंह की अदालत में हुई।
कोर्ट ने गवाहों के बयान के बाद 43 कब्जाधारियों को दोषी मानते हुए तीन तीन साल के कारावास की सजा सुनाई है। प्रत्येक पर 2300-2300 रुपये का जुर्माना भी किया गया है।
वहीं, अदालत ने चंदनबोस की पत्नी पूनम बोस और लखीमपुरखीरी निवासी श्यामवती को बरी कर दिया है। हरनाथ और चंदनबोस अदालत में पेश नहीं हुए लिहाजा उन पर निर्णय सोमवार को होगा।

इन लोगों को मिली सजा
मिंटू, सीताराम ,प्रेमपाल, नेतराम निवासी बरेली।
योगेन्द्र ,ओमवीर, राहुल निवासी बुलंदशहर।
विमल कुमार, चरन सिंह निवासी रसूलाबाद कानपुर।
नवल किशोर, रामकुमार निवासी शाहजहांपुर ।
प्रिंस निवासी बिजनौर।
राजेश कुमार निवासी फरीदाबाद।
रामानुज प्रसाद सीवी, मध्य प्रदेश।
कमलेश, अनिल, अमरजीत,नरेश सिंह निवासी कन्नौज।
शिव कुमार , अनूप सिंह, रविकांत कुमार, विपिन कुमार, वेद प्रकाश, श्रीराम निवासी लखीमपुरखीरी।
उत्तम कुमार निवासी फर्रुखाबाद।
तुलसीराम,राजेश निवासी बस्ती।
राम अवध निवासी आजमगढ़।
राकेश बाबू गुप्ता, वीरेश यादव निवासी बदायूं।
चूड़ामन, हजारीमल, इन्द्रा, निवासी रीवा मध्यप्रदेश।
कामेश्वर निवासी आजमगढ़।
विनय कुमार भोलानाथ निवासी इलाहाबाद।
अनिरुद्ध कुमार निवासी रायबरेली।
सीयाराम निवासी मैनपुरी।
राजनारायन मिसरोलिया बस्ती।
उजागर लाल, रामनरेश निवासी कानपुर देहात।
अंगद प्रसाद निवासी सतना मध्यप्रदेश।
प्रमोद शर्मा, संजय निवासी कच्ची सड़क गोविंद नगर निवासी मथुरा।