फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura 15 days time given to Yamuna Mission to free 50 acres of corporation land

मथुरा: निगम की 50 एकड़ जमीन पर पौधरोपण के बहाने हुआ कब्जा, अब चलेगा बुलडोजर 

Sun, 27 Mar 2022 01:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 27 Mar 2022 01:15 PM IST
सार

पौधरोपण की एवज में यमुना किनारे की 50 एकड़ जमीन पर कब्जा कर लिया गया। यमुना मिशन को जमीन खाली करने के लिए15 दिन की मोहलत दी गई है। इसके बाद 8 अप्रैल को बुलडोजर चलेगा।

विज्ञापन
Mathura 15 days time given to Yamuna Mission to free 50 acres of corporation land
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पौधरोपण करके यमुना किनारे नगर निगम की जमीन को कब्जाने वाले यमुना मिशन को 15 दिन की मोहलत मिली है। इन 15 दिनों में जमीन से कब्जा नहीं हटा तो नगर निगम की टीम कार्रवाई करके यमुना मिशन के कब्जे से मुक्त कराएगी। नगर निगम ने यमुना मिशन के कार्यालय पर ऐसा आदेश चस्पा करने के साथ ही रजिस्टर डाक से आदेश भी भेजा है।

विज्ञापन


आरोप है कि चक्रतीर्थ घाट से जयसिंहपुरा तक 50 एकड़ जमीन पर पौधरोपण के एवज में यमुना मिशन ने नगर निगम की जमीन को कब्जा लिया। यही नहीं इस जमीन पर झूले आदि भी लगा दिए गए हैं। यमुना की धारा को बदलकर किनारे पर कब्जाई गई जमीन की शिकायत नगर निगम से की गई, तो यमुना मिशन के प्रदीप बंसल को नोटिस भिजवाए गए। इसका जवाब मिलने के बाद नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल ने 24 मार्च को यमुना मिशन को कब्जा हटाने के लिए 15 दिन की मोहलत का आदेश दिया है।
विज्ञापन


इसका एक आदेश तो यमुना मिशन के कार्यालय पर चस्पा किया गया और दूसरा रजिस्टर्ड डाक से भी भेजा गया है। 15 दिन की मोहलत का आदेश मिलते ही यमुना मिशन में हलचल शुरू हो गई है। सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि 7 अप्रैल तक यमुना मिशन ने खुद ही कब्जा हटा लिया तो ठीक है, नहीं तो 8 अप्रैल को नगर निगम की टीम बुलडोजर से कब्जामुक्त कराकर अपने बोर्ड इस जमीन पर लगाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि करीब 50 एकड़ जमीन को पौधरोपण की एवज में कब्जाया गया है। इससे अधिक भी जमीन हो सकती है। नगर निगम की टीम इसे चिन्हित कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed