फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   matdan

1893 प्रधान प्रत्याशियों का फैसला आज

Sat, 28 Nov 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 28 Nov 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
matdan
ग्राम पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का मतदान शनिवार को होगा। इसके लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई। शाम पांच बजे तक अधिकांश मतदान केंद्रों तक पार्टियां पहुंच गई। प्रथम चरण को सबसे संवेदनशील मानते हुए 476 मतदान केंद्रों में 60 को अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखा गया है। इन केंद्रों पर पुलिस के साथ पीएसी के जवान भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

प्रथम चरण में ब्लाक एत्मादपुर, खंदौली, शमसाबाद और फतेहाबाद के लिए 217 ग्राम प्रधान और 2843 सदस्यों के लिए मतदान होगा। यहां लगभग 555259 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 1893 प्रधान पद के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से प्रथम चरण का मतदान बेहद संवेदनशील है। कहीं कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चारों ब्लाकों में 476 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 802 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। 158 मतदान केंद्र संवेदनशील की श्रेणी में रखे गए हैं। अतिसंवेदनशील की श्रेणी में 139 केंद्र और अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में 60 मतदान केंद्र रखे गए हैं।
विज्ञापन

-----
शाम 4:30 बजे बंद हो जाएगा मतदान
आगरा। सामान्य तौर पर मतदान सुबह सात बजे शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलता है। सर्दियों के मौसम में अंधेरा जल्दी होने लगता है। इसलिए प्रधान पद और सदस्य पद के लिए मतदान शाम 4:30 बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed