फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Massive traffic jam in Kagaraul, a daring biker brandished a pistol, wedding processions and overloaded vehicles slowed down the town, vehicles were stuck at the intersection for hours, and a viral video caused chaos.

Agra News: कागारौल में भीषण जाम, दबंग बाइक सवार ने लहराई पिस्टल, सहालग और ओवरलोड वाहनों ने थामी कस्बे की रफ्तार, तिराहे पर घंटों फंसे रहे वाहन, वायरल वीडियो से मची अफरातफरी

Sat, 18 Apr 2026 02:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Massive traffic jam in Kagaraul, a daring biker brandished a pistol, wedding processions and overloaded vehicles slowed down the town, vehicles were stuck at the intersection for hours, and a viral video caused chaos.
कागारौल। कस्बे के खेरागढ़ तिराहे पर शुक्रवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब भीषण जाम के बीच एक बाइक सवार ने सरेआम पिस्टल लहरा दी। विवाद एक कार चालक से कहासुनी के बाद शुरू हुआ था। पिस्टल देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। किसी राहगीर ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सहालग (शादियों का सीजन) होने के कारण कस्बे में वाहनों का दबाव अधिक था। ऊपर से ओवरलोड वाहनों की मनमानी ने स्थिति को और बिगाड़ दिया। खेरागढ़ तिराहे पर वाहन घंटों तक रेंगते रहे और सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के दौरान ही एक बाइक सवार और कार चालक के बीच निकलने को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते बहस गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गई। इसी बीच खुद को घिरता देख बाइक सवार ने अपना आपा खो दिया और कमर से पिस्टल निकालकर लहराना शुरू कर दिया पिस्टल देख आसपास के दुकानदार और राहगीर सहम गए। घटना के बाद आरोपी मौके से भागने में सफल रहा, लेकिन उसका पिस्टल लहराते हुए वीडियो अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों ने ट्रैफिक व्यवस्था पर कड़ा रोष व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि हर साल सहालग के समय जाम की समस्या गंभीर हो जाती है, लेकिन प्रशासन ने अब तक ओवरलोड वाहनों के प्रवेश और ट्रैफिक कंट्रोल के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं किए हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed