फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   massive fire in shoe factory near taj mahal

आबादी के बीच बनी जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, छह घंटे में पाया जा सका काबू

Tue, 06 Nov 2018 09:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 06 Nov 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
massive fire in shoe factory near taj mahal
जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
आगरा के ताजगंज क्षेत्र में फैशन शू फैक्ट्री में मंगलवार को भीषण आग लग गई। फैक्ट्री कर्मचारी उस समय अंदर ही थे। लपटें उठती देख सभी बाहर की ओर भागे। गनीमत रही कि कोई आग की चपेट में नहीं आया, वरना अनहोनी हो सकती थी। 
विज्ञापन


आग बुझाने के लिए सात दमकल लगानी पड़ीं। छह घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट मानी जा रही है। यह दो मंजिला फैक्ट्री फैजान उर्फ फैजू की है, जो पास में ही रहते हैं। 
विज्ञापन


छोटी दिवाली पर फैक्ट्री में काम बंद था लेकिन कर्मचारी आए थे। उन्हें उपहार दिए जा रहे थे। तभी किसी ने देखा कि धुआं उठ रहा है। थोड़ी ही देर में लपटें नजर आने लगीं जो विकराल होती चली गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल की सात गाड़ियों ने पाया काबू

जूता बनाने में केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। इस कारण आग तेजी से फैली। फैक्ट्री आबादी के बीच है। इस कारण दमकल को परेशानी उठानी पड़ी। एक एक कर सात गाड़ियां मंगा ली गई। रात करीब साढ़े नौ बजे आग पर काबू पा लिया गया। 

आग में लाखों का नुकसान हुआ है। अभी आकलन नहीं हो पाया है। उधर, सुबह को पश्चिम पुरी में जूते के सोल की फैक्ट्री में आग लग गई थी। इसमें लाखों का नुकसान हुआ। दमकल ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।

आसपास का इलाका खाली कराया गया

आग जब फैलने लगी तो पुलिस के अधिकारी टेंशन में आ गए। डर था कि आस पास के मकानों में आग की गर्मी से एलपीजी के सिलेंडर न फट जाएं। इस कारण बस्ती को खाली करा लिया गया। लोग दूर चले गए। सदर सर्किल की फोर्स मौके पर पहुंच गई थी।

ताजमहल को पहुंच रहा नुकसान

ताजगंज में जूता कारखाने बड़ी संख्या में है। इनमें आग लग जाने से धुआं ताजमहल तक जाता है। इससे ताजमहल पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। कारखानों में चमड़े की कतरन भी जलाई जाती है। इसके धुएं से भी ताज को नुकसान पहुंचता है। आबादी में कारखाने होने के कारण दमकल को भी पहुंचने नें परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed