फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mason's body found hanging from a noose in the room

कमरे में फंदे से लटकता मिला राजमिस्त्री का शव

Fri, 18 Feb 2022 01:20 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
Mason's body found hanging from a noose in the room
खंदौली। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला अर्जुन में बृहस्पतिवार की सुबह राजमिस्त्री सोनू (27) का शव कमरे में पंखे पर फंदे से लटकता मिला। कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था। इससे परिजन और पुलिस घटना को खुदकुशी बता रहे हैं। हालांकि घरवाले इसकी कोई वजह पुलिस को नहीं बता सके। नगला अर्जुन गांव में आत्महत्या करने की दो दिन में खुदकुशी करने की यह दूसरी घटना है। 15 फरवरी को गांव में जेल पुलिस के सिपाही जितेंद्र ने भी आत्महत्या की थी।
विज्ञापन

गांव नगला अर्जुन निवासी रघुवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा पुत्र सोनू राजमिस्त्री था। वह बुधवार की रात अपने कमरे में सोया था। बृहस्पतिवार की सुबह सोनू की बहन साक्षी ने उसे जगाने के लिए दरवाजा खटखटाया तो भीतर से कोई आवाज नहीं आई। उसने खिड़की से झांका, तो भीतर सोनू का शव पंखे से लटक रहा था। इस पर वह चीखने-चिल्लाने लगी। शोर सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण भी पहुंच गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। घरवालों ने बताया कि सोनू अविवाहित था। रघुवीर सिंह के सोनू सहित चार पुत्र थे। इनमें एक बेटे की कुछ साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। एसओ खंदौली विपिन कुमार गौतम ने बताया कि युवक ने आत्महत्या क्यों की। यह परिजन भी नहीं बता पा रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed