फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mask and sainitiger use

मैनपुरी में कोरोना ही नहीं अन्य बीमारियों से भी बचाता है मास्क-सैनिटाइजर

Sat, 06 Mar 2021 11:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
mask and sainitiger use
मैनपुरी। कोरोना महामारी से बचाव के लिए लोगों ने मास्क-सैनिटाइजर का प्रयोग करना शुरू किया। यह उनके लिए सुरक्षा कवच बना। इसके चलते वर्ष 2020 की तुलना में वर्ष 2021 में लोग कम बीमार पड़े। जनवरी और फरवरी में 47.74 प्रतिशत मरीजों की संख्या में कमी आई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दर्ज रिकॉर्ड के अनुसार जनवरी 2020 में 13113 मरीज पहुंचे। इनमें से 713 अस्थमा और 1085 खांसी जुकाम और बुखार से पीड़ित थे। फरवरी 2020 में 18038 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें से 589 अस्थमा और 754 खांसी जुकाम और बुखार से पीड़ित थे। वर्ष 2020 की तुलना में जनवरी 2021 में जिला अस्पताल में कुल 8227 मरीज ही पहुंचे। इनमें से 355 मरीज अस्थमा से पीड़ित थे। जबकि 611 मरीजों को खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत थी। फरवरी 2021 में 11952 मरीज पहुंचे। इनमें से 387 अस्थमा और 402 खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित थे।
विज्ञापन

संक्रमण से होता है बचाव
मास्क का इस्तेमाल करने के कई फायदे हैं। इससे धूल और धुआं से बचाव होता है। इसके साथ ही वायुजनित बीमारियों से भी मास्क का इस्तेमाल बताता है। डॉक्टरों का कहना है कि मास्क का इस्तेमाल करने से खांसी, जुकाम, बुखार, वायरल, गले और फेंफड़ों में संक्रमण से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथ धोने से बीमार होने की संभावना होती कम
डॉक्टरों का कहना है कि गंदे हाथ ही अधिकांश बीमारियों का कारण हैं। अगर हम हाथों को समय-समय पर धोते हैं तो हमारे बीमार होने की संभावना कम है। हाथों को समय-समय पर धोने से डायरिया, दस्त, उल्टी, वायरल, कृति, पेट संबंधित बीमारी व संक्रामक रोगों से बचाव होता है। इसलिए हाथों को समय-समय पर धोते रहें।
एक्सपर्ट व्यू
खांसी-जुकाम और बुखार वायरल बीमारी हैं। ये आसानी से एक-दूसरे को फैल जाती हैं। मास्क लगाने से लोग इस प्रकार की बीमारियों से बचाव कर सकते हैं। कोरोना महामारी का भले ही टीका मिल गया हो, लेकिन वायरल बीमारी से बचाव के लिए जरूरी है कि लोग मास्क लगाएं। - डॉ. जेजे राम, वरिष्ठ फिजीशियन जिला अस्पताल
पेट संबंधित बीमारी, संक्रामण रोग, डायरिया आदि बीमारियों को हाथ धोने की आदत से रोका जा सकता है। लोग मास्क और हाथ धोने की आदत को अपनी दिनचर्या में शामिल रखें। कोरोना से पहले भी डॉक्टर हाथों को समय-समय पर धोने की सलाह देते थे।

डॉ. अभिषेक दुबे बाल रोग विशेषज्ञ जिला महिला अस्पताल
क्षयरोग, अस्थमा और खांसी जुकाम भी वायरल बीमारियां हैं। ये एक दूसरे को छूने, खांसने और छींकने से होती हैं। मास्क ऐसी स्थिति में काफी हद तक रक्षा करने में सक्षम है। इसलिए मास्क का इस्तेमाल करते रहे। सामाजिक दूरी का भी पालन करें।
-डॉ. आरएस यादव, वरिष्ठ फिजीशियन अध्यक्ष इंडियम मेडिकल एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed