फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Maruti City Road Not Constructed People Poster Thanks For Mla And MP in agra

नहीं देखा होगा ऐसा विरोध: आगरा में टूटी सड़कें न बनने पर लगाए 'धन्यवाद' के पोस्टर, देखकर चकरा रहे लोग

Sat, 19 Nov 2022 10:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 19 Nov 2022 10:47 PM IST
सार

इस रोड पर गहरे गड्ढों में गिरने से स्कूल जाने वाले बच्चे हादसों के शिकार हो रहे हैं। आगरा विकास प्राधिकरण की लापरवाही के कारण छह साल से सड़क जर्जर है। 

विज्ञापन
Maruti City Road Not Constructed People Poster Thanks For Mla And MP in agra
छह साल से टूटी सड़कें न बनने पर लगाए 'धन्यवाद' के पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में शमसाबाद के राजपुर चुंगी रोड स्थित मारुति सिटी के लोगों ने विरोध का अनोखा तरीका निकाला है। छह साल से टूटी सड़क नहीं बनाने पर उन्होंने धन्यवाद के पोस्टर लगाए हैं। जिन पर लिखा है जनप्रतिनिधियों से हारे, मारुति सिटी के बेचारे। छह साल से टूटी सड़क से लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


पोस्टर पर क्षेत्रीय लोगों ने लिखा है कि सांसद, विधायक और मंत्रियों का इस नव निर्माण के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। इस रोड पर गहरे गड्ढों में गिरने से स्कूल जाने वाले बच्चे हादसों के शिकार हो रहे हैं। आगरा विकास प्राधिकरण की लापरवाही के कारण छह साल से सड़क जर्जर है। जलभराव और गंदगी के कारण क्षेत्रीय लोग तंग आ चुके हैं।
विज्ञापन


ये भी लिखा है कि दस बार डीएम, कमिश्नर से लेकर मुख्यमंत्री, राज्यपाल तक शिकायत दर्ज करा चुके हैं, लेकिन सड़क नहीं बन सकी। रोड नहीं बनने के बावजूद क्षेत्रीय लोगों ने तंज करते हुए पोस्टर पर लिखा है कि रोड बनबाने के लिए धन्यवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed