{"_id":"642066399d961ec9b10fa235","slug":"married-woman-hanged-herself-to-death-by-putting-whatsapp-status-2023-03-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'हम पर बीती तो जाना इंसान पंखे पर क्यों लटक जाता है...व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर; विवाहिता ने ली खुद की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'हम पर बीती तो जाना इंसान पंखे पर क्यों लटक जाता है...व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर; विवाहिता ने ली खुद की जान
Sun, 26 Mar 2023 09:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 26 Mar 2023 09:17 PM IST
सार
विवाहिता का पांच साल का बेटा है। पति दिल्ली में नौकरी करता है, जो फिलहाल आगरा आया हुआ है। विवाहिता ने ये कदम क्यो उठाया, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
ये लगाया था व्हाट्सएप स्टेटस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना सिकंदरा की लवकुश विहार कॉलोनी में शनिवार रात को विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। महिला ने व्हाटसएप पर स्टेटस भी लगाया था, जिसमें लिखा कि हमपे बीती तब हमने जाना कि इंसान पंखे से क्यों लटक जाता है। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में पता चला कि गृह क्लेश में महिला ने आत्महत्या की है। परिजन की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - एक साथ जली दो चिताएं: प्रेम विवाह की जिद पर अड़ी थी शिक्षिका बेटी, बाप ने छलनी किया सीना; खुद को भी मारी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन
2016 में हुआ था विवाह
नौरंगाबाद, इटावा निवासी पूजा शर्मा (32) की शादी 11 नवंबर 2016 को लवकुश विहार कालोनी निवासी दीपक शर्मा से हुई थी। उनका पांच साल का बच्चा भी है। वह बीमार है। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि दीपक दिल्ली में नौकरी करता है। हाल में घर आया हुआ है। शनिवार रात को परिवार के लोग खाना खाने के बाद घर के भूतल पर बैठे हुए थे। पूजा पहली मंजिल पर बने कमरे में चली गईं। रात में दीपक कमरे में गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - एक साथ जली दो चिताएं: प्रेम विवाह की जिद पर अड़ी थी शिक्षिका बेटी, बाप ने छलनी किया सीना; खुद को भी मारी गोली
विज्ञापन
Trending Videos
कमरे का दरवाजा अंदर से था बंद
ससुरालियों ने पूछताछ में बताया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला। इस पर दीपक ने पूजा के मोबाइल पर काल किया। काल रिसीव नहीं हुआ। इस पर खिड़की से देखा। पूजा पंखे से बने फंदे पर लटकी हुई थी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जानकारी पर पूजा के मायका पक्ष के लोग आ गए। हालांकि रविवार शाम तक तहरीर नहीं दी गई थी।ये भी पढ़ें - फंसाया फिर जबरन पढ़ाया निकाह: छोटे लाल बन छोटे खां ने किशोरी को दिया धोखा, गर्भवती होते ही करने लगा ये डिमांड
इंसान पंखे पर क्यों लटक जाता है
सिकंदरा प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला ने व्हाटस एप पर स्टेटस पर लगाया था। इसमें लिखा था कि हमपे बीती तब हमने ये जाना कि इंसान पंखे से क्यों लटक जाता है। इससे आशंका है कि महिला ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पूछताछ में गृह क्लेश की बात सामने आई है। शादी को सात साल से अधिक हो चुके हैं। परिजन जो भी तहरीर देंगे, उसके आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।ये भी पढ़ें - दानव पति की दास्तां: छह महीने पहले 'बाबू-सोना' अब बोला तुम्हें उनके साथ है सोना, मना करने पर दी खौफनाक सजा