फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman dies after four months of marriage

शादी के चार माह बाद विवाहिता की मौत

Mon, 09 May 2022 02:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies after four months of marriage
आगरा। एत्माद्दौला के कालिंदी विहार में विवाहिता रुचि (19) का शव शनिवार रात को घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। शादी को साढ़े चार महीने ही हुए थे। मायका पक्ष ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतका का पति बृजमोहन भी अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

बांदा स्थित गांव चहितारा निवासी राजेश शर्मा की बेटी रुचि की शादी 11 दिसंबर, 2021 को औरैया स्थित नियामतपुर निवासी बृजमोहन उर्फ विवेक शर्मा से हुई थी। विवेक एक कंपनी में नौकरी करता है। आरोप है कि शादी के बाद से दहेज में कार की मांग करते हुए ससुराल वाले रुचि को परेशान कर रहे थे। इसको लेकर परिवार के लोगों ने पंचायत भी की, लेकिन उन्होंने मांग करना बंद नहीं किया। शादी के कुछ महीने बाद विवेक रुचि को कालिंदी विहार स्थित अपनी बहन वंदना के घर ले आया था। एक महीने से किराये पर मकान में रह रहा था।
विज्ञापन

रुचि के भाई विकास ने बताया कि वह चार मई को बहन को लेने आया था लेकिन विवेक ने मायके भेजने से मना कर दिया। शनिवार रात को एक बार फिर वह बहन के घर गया, लेकिन घर के गेट का बाहर से ताला लगा था। विकास ने मकान मालिक की मदद से ताला खोला। अंदर कमरे में पंखे से बंधे फंदे से रुचि लटकी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में मृतका की मां गोमती की तहरीर पर पति बृजमोहन उर्फ विवेक, ससुर विनोद कुमार, ननद वंदना और ननदोई पवन शर्मा के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा के मुताबिक, विवाहिता फंदे पर लटकी मिली थी। पति भी एक अस्पताल में भर्ती है। उसके विषाक्त पदार्थ सेवन की बात कही जा रही है। विवेचना की जा रही है।

बेटी की मौत की खबर पर मां और भाई सहित परिवार के अन्य लोग आगरा आ गए। वह एक ही बात कह रहे थे कि किस घड़ी में बेटी की शादी की थी। मां गोमती को परिवार के लोग किसी तरह संभाल रहे थे। विकास ने आरोप लगाया कि बहन रुचि को पति ने कभी खुश नहीं रखा। उसे मोबाइल पर बात नहीं करने देता था। मोबाइल पर इनकमिंग ही होती थी, जब वो कॉल करते थे तो बात नहीं कराता था। रुचि इंटर पास थी, जबकि विवेक शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहा था। जिस पंखे से बंधे फंदे से रुचि लटकी थी, उसके नीचे चढ़ने के लिए दो स्टील की टंकी रखी थीं। ऐसे में परिजनों ने उसकी हत्या कर शव लटकाने की आशंका जाहिर की। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed