फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman burnt to death and mother alleges murder for dowry in Agra

दहेजलोभियों ने बहू को जिंदा जलायाः चितास्थल पर चीखती रही विधवा मां, अंतिम बार बेटी का चेहरा भी न देखने दिया

Tue, 07 Mar 2023 11:27 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 07 Mar 2023 11:27 AM IST
सार

आगरा में दहेजलोभी ससुरालीजनों ने बहू की जलाकर हत्या कर दी। खबर मिली तो विधवा मां बदहवास हालत में बेटी को अंतिम बार देखने पहुंची। लेकिन उसे यह भी नसीब न हो सका। सुसारलियों ने पहले ही उसकी चिता को आग लगा दी थी। वह चीखती रही लेकिन उसे समझने वाला वहां कोई नहीं था।    

विज्ञापन
Married woman burnt to death and mother alleges murder for dowry in Agra
चिता को लगा दी आग (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में दहेजलोभियों ने बहू को जिंदा जलाकर मार दिया। इसके बाद मायके से विधवा मां के आने के पहले ही उसे चिता पर भी जला दिया। सूचना मिलने पर विधवा मां बहदवाश हालत में चितास्थल पहुंची। लेकिन, वह अंतिम बार बेटी का चेहरा भी नहीं देख सकी। इससे पहले ही उसे जलाया जा चुका था। बेटी की चिता देखकर वह चीखती रही। लेकिन, अब तो बस राख बची थी। उसकी चीख सुनने वाला कोई नहीं था।

विज्ञापन


मामला अछनेरा थाना क्षेत्र के गोबरा गांव का है। यहां सोमवार को एक विवाहिता की जलने से मौत हो गई। ससुराल के लोगों ने गुपचुप तरीके से उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। राजस्थान के भरतपुर जिले के रूपवास थाना क्षेत्र के बिलोच गांव निवासी कमलेश ने पुलिस को तहरीर दी। 

विज्ञापन

मायके से पैसा मांगने का बनाते थे दवाब

उसने बताया कि उसने बेटी लक्ष्मी की शादी अछनेरा थाना क्षेत्र के गोबरा गांव निवासी हेतू के साथ की थी। शादी के बाद कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक रहा। इसके बाद लक्ष्मी को ससुराल के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उसे भूखा रखकर मायके से पैसे मांगने का दवाब बनाने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि आर्थिकरूप से कमजोर होने के कारण वह दहेज की मांगें पूरी नहीं सकी। रविवार को लक्ष्मी ने फोन उसे फोन किया। इस दौरान वह काफी घबराई हुई थी। वह अपनी जान का खतरा बता रही थी। उसकी चार माह की अबोध बेटी भी है। वह उसके भविष्य को लेकर भी चिंतित थी। 

बदहवास हालत में सुसराल पहुंची मां

वह कुछ निर्णय कर पाती या किसी को यह बात बताती इससे पहले ही सोमवार को लक्ष्मी के चचिया ससुर ने उसकी मौत होने की सूचना दी। इस पर वह बदहवास हालत में उसके सुसराल गोबरा पहुंची। बताया कि ससुराली मेरे पहुंचने से पहले ही बेटी को अंतिम संस्कार के लिए लेकर जा चुके थे। जानकारी पर मैं भागती हुई चितास्थल पहुंची। 

दहेजलोभियों ने बेटी को जला दिया

बताया कि वहां का दृश्य देखकर उसके हाथ पैर ढीले हो गए और वह बेहोश होकर गिर गई। दहेजलोभियों ने उसकी बेटी को जला दिया था। अंतिम बार बेटी का मुंह भी नहीं देखने दिया। बताया कि होश आने पर लक्ष्मी के ससुराल के लोग उसे भी जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस ने कमलेश की तहरीर पर पति हेतू, ससुर बच्चू सिंह, सास कलावती और हेतू के भाइयों छोटू, पवन और टिर्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed