फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   marriage engagement was going on when a fire broke out in the second floor of the building stampede

Agra: लग्न सगाई चल रही थी, तभी बिल्डिंग की दूसरी मंजिल में लग गई आग; मची भगदड़

Thu, 18 Apr 2024 08:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 Apr 2024 08:21 AM IST
सार

लग्न सगाई का कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से आग की लपटें उठने लगीं। ये देख लोगों में दहशत फैल गई। 
 

विज्ञापन
marriage engagement was going on when a fire broke out in the second floor of the building stampede
fire demo - फोटो : istock

विस्तार

आगरा के एत्मादपुर कस्बे के मोहल्ला सतौली के स्कूल में लग्न सगाई कार्यक्रम के दौरान अचानक दूसरी मंजिल के एक कमरे में आग लग गई। इससे घबराकर लोग बाहर निकलने लगे। अफरातफरी के बीच मौजूद लोगों ने सबमर्सिबल पंप चलाकर आग बुझाने की कोशिश शुरू की। वहीं पुलिस ने पहुंचकर सभी को मैदान से बाहर निकाला।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बुधवार रात करीब 10 बजे मोहल्ला सतौली स्थित एक स्कूल में पंकज कुमार की लग्न सगाई की दावत चल रही थी। तभी दूसरी मंजिल में एक कमरे में आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को ग्राउंड से बाहर किया। फायर बिग्रेड की गाड़ी को सूचना दी गई। लोगों ने बताया कि कमरे में फर्नीचर रखा हुआ था। गनीमत रही कि आग की घटना में कोई झुलसा नहीं। इंस्पेक्टर एत्मादपुर ने बताया कि कमरे में शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed