फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Market closed in protest against the murder of five-year-old girl in Etah

एटा में कारोबारी की बेटी की हत्या: विरोध में अवागढ़ का बाजार रहा बंद, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

Sat, 05 Feb 2022 08:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Feb 2022 08:10 PM IST
सार

एटा के अवागढ़ में शुक्रवार को रात को पांच वर्षीय बच्ची का शव प्लॉट में मिला था। बच्ची की हत्या का शव फेंका गया है। शनिवार को चिकित्सकों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। वहीं घटना के विरोध में बाजार बंद रहे। 

विज्ञापन
Market closed in protest against the murder of five-year-old girl in Etah
अवागढ़ में बाजार रहा बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के कस्बा अवागढ़ में व्यवसायी की पांच वर्षीय बेटी की हत्या के विरोध में शनिवार को बाजार बंद रहा। दोपहर बाद कस्बे के लोगों ने रोडवेज तिराहा पर पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचते ही जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों का समझाकर जाम खुलवाया। कपड़ा कारोबारी की मासूम बेटी की हत्या को लेकर कस्बे के लोगों में आक्रोश है। 

विज्ञापन


अवागढ़ निवासी कपड़ा कारोबारी की मासूम बेटी की हत्या किस कारण से की गई, यह बात दूसरे दिन भी साफ नहीं हो पाई है। हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। वहीं मासूम की हत्या से शनिवार को कस्बे का बाजार पूरी तरफ बंद रहा। इस दौरान कारोबारी के यहां लोगों की भीड़ लगी रही। 
विज्ञापन


दोपहर बाद आक्रोशित लोगों ने आगरा-एटा मार्ग व अवागढ़ जलेसर मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा व सीओ जलेसर इमरान नासिर सहित कई थानों का फोर्स पहुंच गया और लोगों को समझाने का प्रयास किया गया। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने का भी भरोसा दिया गया। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम 
मासूम के शव का शनिवार को तीन चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इस दौरान मासूम की पांच स्लाइड बनाई गई। पोस्टमार्टम में चिकित्सकों ने दुष्कर्म की आशंका व्यक्त की है। मासूम के प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान मिले हैं। मासूम की मौत दम घुटने से हुई है। 

100 से अधिक खंगाले सीसीटीवी
पुलिस द्वारा कस्बे में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। जहां लोगों ने बताया कि दो कार संदिग्ध दिखाई पड़ रही हैं। पुलिस को उनकी तलाश है। कार सवार कौन है और बच्ची को ही निशाना क्यों बनाया, ऐसे तमाम सबूतों को पुलिस टीम जुटाने में लगी हुई है। 

डॉग स्क्वायड व सर्विलांस टीम भी पहुंची
घटना के बाद से ही कस्बे में डॉग स्क्वायड और सर्विलांस टीम जमी हुई है। एक-एक पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है और सबूत जुटाए जा रहें हैं। पुलिस अधिकार मामले को लेकर लगातार टीमों के संपर्क में हैं और निगरानी कर रहे हैं। 

48 घंटे का मांगा समय
रोडवेज तिराहा पर जाम लगाए व्यक्तियों से अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने घटना के खुलासे के लिए 48 घंटे का समय मांगा है। शीघ्र वारदात का खुलासा करने की बात कही है। शुक्रवार की रात घटना होने के बाद ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने घटना के खुलासे के लिए चार टीम गठित कर दी थी और टीमें लगातार जांच में लगी हुई हैं। 

सपा नेता पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे
शनिवार की देर शाम सपा नेता रामजी लाल सुमन पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह मामले को लेकर अधिकारियों से बात करेंगे। दोषी लोगों पर कठोर कार्रवाई की मांग करेंगे। वहीं व्यवसायी की पुत्री के अपहरण व हत्या की सूचना पर उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अतुल राठी, कई व्यापारियों के साथ अवागढ़ जा पहुंचे। उन्होंने आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की पुलिस प्रशासन से मांग की।

अपर पुलिस अधीक्षक धनजंय सिंह कुशवाहाह ने कहा कि मासूम की हत्या के मामले को लेकर चार टीमों का गठन किया गया है। टीमें लगी हैं, जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed