फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   margashirsha mela 2023 in soron kasganj Up news

तीर्थनगरी सोरोंजी में मेला मार्गशीष: पर्यटन विभाग ने लगवाई परिक्रमा मार्ग के चारों ओर लाइटें, ऐसी है तैयारी

Tue, 19 Dec 2023 02:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Dec 2023 02:00 AM IST
सार

तीर्थनगरी सोरोंजी में मार्गशीष मेला की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पर्यटन विभाग ने परिक्रमा मार्ग के चारों ओर लाइटें लगवाईं हैं।
 

विज्ञापन
margashirsha mela 2023 in soron kasganj Up news
सोरोंजी - फोटो : KASGANJ

विस्तार

तीर्थनगरी के वार्षिक अमृत कुंभ मेला मार्गशीर्ष की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सोमवार को मेला ग्राउंड में जगह का शत प्रतिशत आवंटन पूर्ण होने के बाद दुकानें लगाने का काम तेजी पर है। मेला में झूले, मौत का कुआं, मैजिक शो आदि रोमांच मनोरंजन के साधन के अलावा विभिन्न आइटम की दुकानें लगाने के लिए दुकानदार तेजी से काम कर रहे हैं। मेला में कृषि विभाग, सूचना विभाग आदि सरकारी विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाएगी। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पंडाल बनकर तैयार हो गया है। जिसमें भजन संध्या, लेजर लाइट शो, कवि सम्मेलन, विधिक साक्षरता गोष्ठी, पत्रकार सम्मेलन आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे।

विज्ञापन


हरि की पौड़ी के चारों ओर मंदिरों पर रंगरोगन का कार्य तेजी से हो रहा है, आज वराह मंदिर पर रंगाई पुताई का काम अंतिम चरण में था। पर्यटन विभाग द्वारा हरि की पौड़ी परिक्रमा मार्ग पर 20 सोलर लाइटें लगाने का काम आज से शुरू कर दिया गया जो 20 दिसंबर से जलना प्रारंभ हो जाएंगी। अमृत कुंभ में आयोजित होने वाले स्नान पर्वों में भाग लेने के लिए संत महात्माओं का आना निरंतर जारी है। अलीगढ़ से आवाहन अखाड़े के लाल गिरी बाबा अपने शिष्यों के साथ हरि की पौड़ी पहुंचे जहां राउटी डालकर उन्होंने अपना आसन जमा लिया। अधिशाषी अधिकारी मुकेश कुमार के निर्देश पर संत नागा साधुओं के लिए अस्थाई शौचालय बनाने का काम सोमवार से शुरू हो गया। सफाई कार्य, अलाव की लकड़ी का इंतजाम न होने पर साधु नाराजगी जाहिर करते नजर आए।
विज्ञापन


तुलसीदास जी की शोभायात्रा 26 को निकलेगी
 मेला मार्गशीर्ष महोत्सव के दौरान 26 दिसंबर को तीर्थनगरी में गोस्वामी तुलसीदास की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा हरि की पौड़ी किनारे तुलसीदास मंदिर से सुबह 10 बजे गाजे बाजे के साथ प्रारंभ होगी। शोभायात्रा नगर के प्रमुख बाजारों में भ्रमण करेगी, शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण तुलसीदास जी की भव्य झांकी रहेगा। यह जानकारी तुलसी मंदिर के महंत मानवेंद्र गिरि ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट पंकज पाराशरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed