फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   many development works will be completed in Agra in the year 2021

नया साल, नई इबारत: ताजनगरी के लिए सौगात लेकर आया है 2021, ये होंगे विकास कार्य

Sat, 02 Jan 2021 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 Jan 2021 12:15 AM IST
सार

  • नया साल ताजनगरी के लिए सौगात लेकर आया है। नई उड़ान मिलेंगी और नए रास्ते भी। सुरक्षा के लिए नए थाने खुलेंगे तो स्वास्थ्य के लिए सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल होगा। मेट्रो रेल का काम आगे बढ़ेगा। इसी तरह सिविल एंक्लेव (हवाई अड्डा) का काम भी तेजी पकड़ेगा।

विज्ञापन
many development works will be completed in Agra in the year 2021
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा और लखनऊ के बीच फ्लाइट 12 जनवरी से शुरू हो जाएगी। इसके बाद मुंबई, बंगलूरू, भोपाल के लिए हवाई सेवा शुरू होगी। यह पिछले साल ही शुरू होनी थीं, लेकिन कोरोना के कारण देर हो गई।
विज्ञापन


शिवाजी संग्रहालय खुलेगा
पहले इसका नाम मुगल म्यूजियम था। योगी सरकार ने नाम बदल दिया। 70 फीसदी से ज्यादा काम पूरी हो चुका है। इस साल संग्रहालय शुरू हो सकता है।

उत्तरी बाईपास मिलेगा
फरवरी से काम शुरू हो सकता है। यह जहां यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा, वहीं यह दक्षिणी बाईपास से भी जुड़ेगा। इसके बनने पर दूसरे जिलों से आने वाले वाहनों को शहर में नहीं घुसना होगा।
विज्ञापन

तीसरी लाइन का काम होगा
दिल्ली मुंबई के बीच तीसरी रेल लाइन बिछाने का काम आगरा मंडल में 2021 में पूरा हो जाएगा। डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर के तहत बिछाई जा रही रेल लाइन का काम मथुरा से आगरा होते हुए ग्वालियर तक होगा। यह कीठम से भांडई जंक्शन को जाने वाली रेल लाइन से जुड़ेगी।

नौ नए थाने खुलेंगे 
बुंदू कटरा, सराय ख्वाजा, ट्रांस यमुना, किरावली, बमरौली कटारा, रुनकता, छलेसर, शाहगंज की एकता पुलिस चौकी को थाना बनाया जाएगा। शासन ने प्रस्ताव मांगा था, भेजा जा चुका है।

डीएनए जांच शुरू होगी
आगरा की विधि विज्ञान प्रयोगशाला में इसके उपकरण आ चुके हैं। छह महीने में डीएनए सेक्शन शुरू हो सकता है। इसके बाद डीएनए जांच हो सकेगी।

सुपर स्पेशियलिटी सेंटर खुलेगा
एसएन मेडिकल कॉलेज में इसकी बिल्डिंग पर काम चल रहा है। यह छह महीने में पूरा हो सकता है। 200 करोड़ का प्रोजेक्ट है।

जिला अस्पताल में हो सकेगी एमआरआई
यह सेवा पीपीपी मॉडल पर शुरू की जाएगी। शासन से मंजूरी मिल गई है। मरीजों को कम पैसे में एमआरआई की सुविधा मिलेगी।

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय को मिलेगा संस्कृति भवन: यह सिविल लाइंस में तैयार हो रहा है।

दीक्षांत मंडपम की मिलेगी सौगात: विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस में इसका निर्माण चल रहा है। यह विवि का सबसे बड़ा सभागार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed