{"_id":"612b75f28ebc3e79d45d0a52","slug":"mangal-clock-has-come-today-kanhai-will-take-birth-from-house-to-house-mainpuri-news-agr505519160","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगल घड़ी आई आज घर-घर जन्म लेंगें कन्हाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगल घड़ी आई आज घर-घर जन्म लेंगें कन्हाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंगल घड़ी में आज घर-घर कान्हा जन्मा लेंगे। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जिलेभर में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। घरों और मंदिरों में धार्मिक आयोजन होंगे। लोगों ने बाजार में पहुुंचकर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खरीदारी की।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज मनाई जाएगी। जिले के प्रसिद्ध श्री रसिक बिहारी मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, दाऊजी महाराज मंदिर के साथ घर-घर झांकी तैयार की जा रही हैं। रविवार को झांकी की तैयारियों में लोगों को लगा हुआ देखा गया। बारिश के कारण दोपहर तक बाजारों में सन्नाटा रहा। दोपहर बाद जैसे ही बारिश बंद हुई, बाजार गुलजार हो गए। लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप फोटो, प्रतिमा, लड्डू गोपाल , बांसुरी, पोशाक, मोर पंख आदि की खरीदारी की। कुछ लोगों ने अपने बच्चों के लिए श्रीकृष्ण की पोशाक खरीदीं। घरों में बच्चों को राधा और कृष्ण के रूप में सजाने की तैयारी चलती रहीं।
----
रविवार को मनी जन्माष्टमी
जिले के कुछ इलाकों में पुरानी परंपरा के अनुसार सप्तवीं को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाते हैं। इसके तहत रविवार को कुछ इलाकों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। घरों में लोगों ने व्रत रखते हुए मनमोहक झाकियां सजाईं। पूजा अर्चना और श्रीकृष्ण की गीतों पर लोगों को थिरकते हुए देखा गया।
विज्ञापन
-----
पूजा अर्चना का शुभ मुहूर्त
आचार्य रामानंदन के अनुसार कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ 29 अगस्त को रविवार को रात 11 बजकर 25 मिनट पर होगा। अष्टमी तिथि 30 अगस्त को रात में एक बजकर 59 मिनट तक रहेगी। पूजा का शुभ मुहूर्त 30 अगस्त की रात को 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक रहेगा।
----
खूब बिका खीरा
रविवार को बाजार में बेल वाले खीरा की जमकर बिक्री हुई। बाजार में दस रुपये से लेकर पचास रुपये का एक खीरा बिका। इसके साथ ही मोर पंख की भी खूब बिक्री हुई। एक मोर पंख दस से बीस रुपये में बिका।