फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Man Sells Clothes By Handcart Under Police Protection dead In Etah

UP: जिस ठेल वाले की सुरक्षा में लगाए गए थे दो गनर, उसकी हुई मौत...सड़क पर बेचता था कपड़े

Sat, 15 Jun 2024 12:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 15 Jun 2024 12:20 PM IST
सार

उच्च न्यायालय के आदेश पर जिस ठेल व्यापारी को सुरक्षा में दो गनर मिले थे, उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मृत्यु की सूचना पर जैथरा चेयरमैन विवेक कुमार गुप्ता सहित तमाम लोग शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।
 

विज्ञापन
Man Sells Clothes By Handcart Under Police Protection dead In Etah
रामेश्वर दयाल की सुरक्षा में तैनात दो सिपाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में ठेला लगाकर कपड़े बेचने वाले जिस शख्स की सुरक्षा के लिए दो गनर लगाए गए थे, उसकी मौत हो गई।  ठेल व्यापारी को उच्च न्यायालय के आदेश पर सुरक्षा मिली थी।
विज्ञापन





 

जैथरा कस्बे के गांधीनगर निवासी रामेश्वर दयाल ठेल लगाकर कपड़े बेचने का काम करते हैं। करीब दो साल पहले सपा नेता रामेश्वर सिंह और जुगेंद्र सिंह यादव सहित उनके परिजन पर उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बंधक बनाकर खेत का जबरन बैनामा कराने और एससी-एसटी एक्ट के तहत आरोप थे। इस मुकदमे के खिलाफ सपा नेताओं ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की। सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने रामेश्वर दयाल की सुरक्षा के निर्देश एटा पुलिस को दिए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर दो पुलिसकर्मियों को रामेश्वर की सुरक्षा में तैनात कर दिया गया। जो घर से लेकर ठेल पर कार्य के दौरान तैनात रहते थे। कुछ महीनों से रामेश्वर दयाल बीमार चल रहे थे। शुक्रवार को उनकी मृत्यु हो गई। इस दौरान भी पुलिसकर्मी वहां तैनात थे। मृत्यु की सूचना पर जैथरा चेयरमैन विवेक कुमार गुप्ता सहित तमाम लोग शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed