फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man murdered during funeral of woman in the crematorium in etah

एटा में सनसनीखेज वारदात: श्मशान में अंतिम संस्कार के दौरान व्यापारी की हत्या, हमलावर ने सिर में मारी गोली

Fri, 15 Apr 2022 10:37 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Apr 2022 10:37 AM IST
सार

हमलावरों ने जिस तरह श्मशान में हत्या की वारदात को अंजाम दिया, उससे वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही हमलावर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
man murdered during funeral of woman in the crematorium in etah
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

एटा के सकीट थाना क्षेत्र के गांव राजपुरा में गुरुवार शाम को एक महिला के अंतिम संस्कार के दौरान श्मशान में आढ़त व्यापारी मुनेश चंद्र (55) की हत्या कर दी गई। गोली उसके सिर में मारी गई। इसके पीछे वजह पुरानी रंजिश की बताई गई है। गांव में करीब 26 साल पहले एक व्यक्ति की हत्या हुई थी। इसमें आढ़ती मुनेश के नाम भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई। तभी से दोनों परिवारों में रंजिश चल रही है। 

विज्ञापन


गुरुवार को गांव के हरि सिंह की पत्नी का देहांत हो गया था। शाम को अंतिम संस्कार किया जा रहा था। यहां मुनेश मौजूद था। तभी दूसरे पक्ष का युवक पहुंचा और उसने आढ़ती के सिर में गोली मार दी। इससे आढ़ती की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या से दहशत फैल गई। इस दौरान आरोपी मौके से भाग गया। 

विज्ञापन

पुरानी रंजिश में मारी गई गोली 

आढ़त व्यापारी हत्याकांड के बाद अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ सकीट पुलिस बल के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने पूरी घटना की जानकारी की।अपर पुलिस धनंजय सिंह कुशवाह ने बताया कि पुरानी रंजिश में एक व्यक्ति की हत्या गोली मारकर की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं गांव में पुलिस तैनात की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम करीब सात बजे हत्याकांड को अंजाम दिया गया। बताया गया है कि इसमें मुख्य आरोपी के साथ दो और युवक शामिल थे, जो पूरी तैयारी से आए थे। उनके पास तमंचे रखे हुए थे। हालांकि दोनों पक्षों में रंजिश थी, लेकिन किसी को ऐसा अनुमान बिल्कुल नहीं था कि अंतिम संस्कार के दौरान कोई ऐसी वारदात कर सकता है। 

तीन आरोपियों के नाम सामने आए 

घटना की खबर जैसे ही पुलिस के आला अधिकारियों तक पहुंची, एएसपी धनंजय सिंह कुशवाह और सीओ सकीट विक्रांत द्विवेदी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने वहां परिस्थितियां देखीं और साक्ष्य जुटाए। घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। इस दौरान तीन लोगों के नाम सामने आए। जिनकी तलाश में पुलिस देर रात तक जुटी रही। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने यह भी बताया कि मुनेश को दो गोली मारी गई हैं। दूसरी गोली पीठ में लगी है। शव को रात में ही पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया गया। सीओ सकीट ने बताया कि मामले में हर पहलू पर जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed