फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Man Loses 55,000 After Debit Card Gets Stuck in ATM

मदद लेना पड़ गया भारी: एटीएम में फंसा रह गया डेबिट कार्ड, इस तरह मददगार ने उड़ाए 55 हजार रुपये

Sat, 22 Aug 2026 10:25 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 22 Aug 2026 10:25 AM IST
सार

आगरा के ताजगंज में एटीएम में डेबिट कार्ड फंसने पर मदद के बहाने एक व्यक्ति ने युवक का पिन देख लिया और बाद में कार्ड के जरिये खाते से 55 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने चौकीदार से बात कराने के नाम पर उसे भरोसे में लिया और कार्ड लौटाने के लिए लगातार टालता रहा। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Man Loses 55,000 After Debit Card Gets Stuck in ATM
एटीएम

विस्तार

आगरा के ताजगंज क्षेत्र में एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे युवक का डेबिट कार्ड मशीन में फंस गया। मदद के बहाने एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे पिन डालते देख लिया और बाद में कार्ड के जरिये खाते से 55 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने ताजगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


नगला डीम, धाधूपुरा निवासी हरिमोहन ने बताया कि 13 अगस्त की सुबह 7:30 बजे वह ताजनगरी स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से 10 हजार रुपये निकाल रहे थे। रुपये निकालने के बाद उनका कार्ड मशीन में फंस गया। इसी दौरान आए अज्ञात व्यक्ति ने दोबारा पिन डालने के लिए कहा और पिन देख लिया। कार्ड फिर भी नहीं निकला तो उसने अपने मोबाइल से एक नंबर पर कॉल कराई।
विज्ञापन


बात करने वाले ने खुद को चौकीदार बताया। उन्हें 14 अगस्त सुबह 10 बजे कार्ड लौटाने के लिए बुलाया गया लेकिन बाद में दोपहर दो बजे आने के लिए कहा। इसके बाद और समय देने की बात कहकर टालता रहा। इसी दौरान उनके खाते से 55 हजार रुपये निकाल लिए गए। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed