{"_id":"64a7e76b5b9179a73f0a8d56","slug":"man-killed-many-injured-in-conflict-between-two-sides-in-agra-up-news-2023-07-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में खूनी संघर्ष: डंडा,फावड़ा और कुल्हाड़ी को बनाया हथियार, एक की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में खूनी संघर्ष: डंडा,फावड़ा और कुल्हाड़ी को बनाया हथियार, एक की मौत, कई घायल
Fri, 07 Jul 2023 03:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 07 Jul 2023 03:52 PM IST
सार
खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। एक पक्ष से लामबंद हुए लोगों ने डंडा,फावड़ा और कुल्हाड़ी को हथियार बना लिया और जान लेने के लिए हमला कर दिया। इस झगड़े में एक युवक की मौत हो गई, जबिक कई लोगों के घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन
आगरा में खूनी संघर्ष
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना फतेहाबाद के बमरौली कटारा के नगला ताल बिलैनी में खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस झगड़े में एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना का जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गांव में एहितायतन पुलिसबल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
यहां की है घटना
नगला ताल बिलैनी के रहने वाले लटूरी सिंह पुत्र देवी सिंह ने बताया कि वे अपने भतीजे राजकुमार पुत्र देवलाल के साथ घर के दरवाजे पर बैठे थे, तभी गांव के देशराज, कालीचरण, बलवीर पुत्र माता प्रसाद, रामसेवक पुत्र कालीचरण, बॉबी, मनोज और संजय घर के सामने चकरोड़ की मेड़ को काटने लगे। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने हमला कर दिया। इस दौरान उसे बचाने के लिए आए भाई चरन सिंह व मछला देवी, धर्मेंद्र ,चंद्रकला पर भी डंडा, फावड़ा और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल चरन सिंह को हॉस्पिटल ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।ये भी पढ़ें - काला जादू: मां को रोज तांत्रिक के पास ले जाती थी बेटी, एक दिन वो हुआ; नहीं कर पाएंगे यकीन
विज्ञापन
विज्ञापन