{"_id":"5d466ef68ebc3e6ca2660f98","slug":"man-gives-triple-talaq-to-wife-outside-court-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दहेज में पांच लाख रुपये न मिलने पर कोर्ट के बाहर पत्नी से बोला- तलाक...तलाक...तलाक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दहेज में पांच लाख रुपये न मिलने पर कोर्ट के बाहर पत्नी से बोला- तलाक...तलाक...तलाक
Sun, 04 Aug 2019 12:46 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 04 Aug 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा, फिरोजाबाद के बाद अब आगरा में तीन तलाक का मामला सामने आया है। थाना शाहगंज के चिल्ली पाड़ा निवासी एक महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसे तीन बार तलाक बोल दिया।
महिला ने बताया कि वो दीवानी में तारीख पर आई थी। इतना ही नहीं उसे और उसके पिता को जान से मारने की धमकी भी दी है। मामले में पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों को डाक से पत्र भेजकर शिकायत की है।
चिल्ली पाड़ा निवासी नगमा बानो का निकाह 22 अक्तूबर 2014 को ढोलीखार, मंटोला निवासी आफाक कुरैशी के साथ हुआ था। नगमा के मुताबिक, पति की राजपुर चुंगी पर जूते चप्पल की दुकान है।

अप्रैल 2016 को घर से निकाला
आरोप है कि ससुराली दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। उसे भूखा प्यासा रखा जाता था। 20 अप्रैल 2016 को उसे ससुराल से निकाल दिया गया। पति ने सारा सामान अपने पास रख लिया। उसने कोर्ट में वाद दायर किया।
शुक्रवार दोपहर को केस की तारीख पर नगमा दीवानी आई थी। आरोप है कि पति आफाक अपने दो साथियों के साथ मिल गया। पति ने जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। इसके बाद तीन बार तलाक बोलकर भाग गया।
धमकी से नगमा का परिवार दहशत में है। पीड़िता ने दीवानी पुलिस चौकी पर शिकायत की। साथ ही मुख्यमंत्री, डीजीपी और अन्य पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि इस तरह की जानकारी नहीं मिली है। अगर, शिकायत मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि कानून बनने के बाद मथुरा और फिरोजाबाद में भी तीन तलाक के मामले सामने आ चुके हैं।