फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Man gives triple talaq to wife at police station mathura

मथुरा: महिला थाने में पत्नी को 'तीन तलाक' बोल छोड़कर चला गया पति

Thu, 01 Aug 2019 09:25 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 01 Aug 2019 09:25 AM IST
विज्ञापन
Man gives triple talaq to wife at police station mathura
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
एक तरफ राज्यसभा में तीन तलाक विधेयक लाकर इसे गैरकानूनी घोषित किया गया, वहीं दूसरी ओर उसी दिन मथुरा के कोसीकलां थाना क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली महिला को थाने में तीन तलाक दिए जाने का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन


ससुरालीजनों को दहेज में एक लाख रुपये न देने पर पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। हैरत की बात यह है कि यह वाक्या महिला थाने में हुआ। लड़की पक्ष यहां सुलह के लिए आया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कस्बा कोसीकलां की कृष्णा विहार कालोनी निवासी दो सगी बहनें जुमरत एवं सन्नो की सगाई ढाई वर्ष पूर्व पिनगंवा मेवात में हुई थी। सगाई के बाद जुमरत का निकाह हो गया। वो ससुराल में रहने लगी, लेकिन सन्नो की उम्र कम होने से वो मायके में ही रह रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

समझौते के लिए आई थी पत्नी

उधर, पिछले कुछ समय से जुमरत के ससुरालीजन दहेज में एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इसी वजह से जुमरत भी कुछ समय से अपने मायके में ही रह रही थी। इसकी शिकायत जुमरत ने मथुरा के महिला थाने में भी की थी। 

इसी सिलसिले में मंगलवार को दोनों पक्षों को सुलह के लिए महिला थाने बुलाया गया था लेकिन वहां उनमें सुलह नही हो पाई। इसी दौरान उसके पति ने जुमरत को तीन बार तलाक कहा और वहां से चला गया। 

महिला का मानना है कि इस्लामिक कानून के मुताबिक उसे तलाक दे दिया गया गया है। जो उसे मानना ही पड़ेगा। इस संबंध में कोसी पुलिस का कहना है कि उन्हें मामले की कोई जानकारी नहीं है। महिला थाने की पुलिस जांच कराकर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed