फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man dead body burned after ruthless killing in firozabad

बेरहमी से युवक की हत्या, हाथ-पैर काट शव जलाया, मंजर देख सहम गए लोग

Sat, 10 Nov 2018 12:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sat, 10 Nov 2018 12:00 PM IST
विज्ञापन
man dead body burned after ruthless killing in firozabad
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र में रेलवे लाइन के किनारे करब के बीच अधजला युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर सीओ संजय रेड्डी, थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। आशंका है युवक की हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए शव को जलाया गया है। 
विज्ञापन


ग्राम पंचायत रूधैनी के नगला शिवसिंह के पास से निकली रेलवे लाइन के किनारे ग्रामीणों ने करब के बंडल रख दिए थे। शनिवार सुबह किसान खेतों की ओर गए, तो करब जली हुई मिली। ग्रामीणों को आशंका हुई कि सर्दी का मौसम में किसी ने करब जलाई होगी, लेकिन किसानों ने पास जाकर देखा तो उनके होश फाख्ता हो गए। 
विज्ञापन


करब में एक युवक का जला हुआ शव पड़ा था। यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और मौके पर काफी भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सीओ सिरसागंज संजय रेड्डी व एसएचओ दिनेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और मौका मुआयना किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की नहीं हो सकी शिनाख्त

पुलिस ने ग्रामीणों के जरिये आसपास गांवों में युवकों की जानकारी ली, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है। ग्रामीणों ने बताया कि युवक का एक हाथ व एक पैर नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की बेरहमी से हत्या करने के बाद शव को जलाया गया है। 

एसपी देहाज महेंद्र सिंह ने बताया कि थाना सिरसागंज के नगवा शिवसिंह में अज्ञात युवक का अधजला शव मिला है। आशंका है कि उसकी हत्या करने के बाद शव को जलाया गया है। मामले की जांच पड़ताल के साथ कार्रवाई की जाएगी।  

जांच के लिए मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम

नगला शिवसिंह में रूधैनी के पास से निकलने वाली रेलवे लाइन के किनारे मिले शव की पहचान कर पाना पुलिस के लिए मुश्किल हो गया है। ऐसे में पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया और शव के सैंपल लिये। 

टीम ने पुलिस को बताया कि जिस युवक की मौत हुई है उसकी उम्र बहुत अधिक नहीं है। शव से मिले नमूने के आधार पर मृतक लोअर और चैक की शर्ट पहने हुए था। शव के पास से एक अधजला बोरा और चप्पल भी मिली हैं। शव के आसपास से मिले सबूतों के आधार पर पुलिस अब शिनाख्त करने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed