फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Man Attacks On Police Constable During Checking In Lockdown

Lockdown In Agra: बाइक रोकने पर युवक ने किया पुलिस पर चाकू से हमला, सिपाही घायल

Sun, 19 Apr 2020 12:34 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 19 Apr 2020 12:34 PM IST
सार

पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से युवक को काबू में किया।

विज्ञापन
Man Attacks On Police Constable During Checking In Lockdown
हमले में घायल पुलिसकर्मी व नीली शर्ट में हमलावर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार तक 241 लोग कोरोना से संक्रमित मिलने के बाद पुलिस ने सख्ती और बढ़ा दी है। रविवार सुबह भगवान टॉकीज के पास सर्विस रोड पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक को रोकने पर एक युवक ने पुलिस पर हमला बोल दिया। युवक ने पुलिस पर पहले ईंट मारी। 
विज्ञापन


जब सिपाही ने युवक को पकड़ा तब युवक ने सिपाही पर चाकू से हमला बोल दिया। सिपाही की दो अंगुलियां कट गईं। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से युवक को काबू में किया और उसे थाने ले गई।
विज्ञापन


रविवार को श्री टॉकीज के सामने पुलिस बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी। तभी दयालबाग की तरफ से एक युवक बाइक से आया। पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया। वह पुलिस से भिड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईंट उठाकर मार दी। जब सिपाही ने उसे पकड़ा तो चाकू निकाल लिया और हमला बोल दिया। इससे सिपाही महेश की दो अंगुलियां कट गई। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से युवक को काबू में किया।


इसके बाद थाने का फोर्स पहुंच गया। आरोपी को थाने ले जाया गया है। युवक संदीप निवासी गैलाना है। वह खुद को फिजियोथेरेपी डॉक्टर का कर्मचारी बता रहा है। दयालबाग से आ रहा था। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed