फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Man arrested for taking loan of 12 crores from 11 banks in agra

आगरा: 11 बैंकों से 12 करोड़ का लोन लेकर हड़पने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 18 Mar 2019 03:28 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Mar 2019 03:28 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for taking loan of 12 crores from 11 banks in agra
आरोपी रजत कुलश्रेष्ठ

11 बैंकों से 12 करोड़ रुपये का लोन लेकर गबन करने के आरोपी 25 हजार के इनामी रजत कुलश्रेष्ठ को एसटीएफ और न्यू आगरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह नोएडा में छिपा था। फर्जी आटो मोबाइल कंपनी बनाकर और फर्जी दस्तावेज लगाकर 56 कारों पर उसने लोन लिया। रविवार को कोर्ट में पेश किया गया, उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


न्यू आगरा थाना के इंस्पेक्टर अजय कौशल के मुताबिक, रजत कुलश्रेष्ठ पुत्र अंबरीश कुलश्रेष्ठ सुभाष पार्क के सामने वर्धमान हाउस में रहता है। 11 बैंक से 12 करोड़ रुपये का लोन लेकर वह फरार हो गया था। इस संबंध में थाना न्यू आगरा में चार, एत्माद्दौला, हरीपर्वत, लोहामंडी और ताजगंज थाना में एक-एक मुकदमा धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में दर्ज हैं।
विज्ञापन


फर्जीवाड़े में बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत भी सामने आई है। इसकी जांच की जा रही है। उस पर पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, ओरियंटल बैंक आफ कामर्स, यूनियन बैंक आदि से दस से 90 लाख तक के लोन लेने का आरोप है। आरोपी ने खुद को गलत फंसाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्धमान हाउस पर लिया 1.5 करोड़ का लोन
विवेचक एसआई प्रदीप भदौरिया के मुताबिक, आरोपी ने अपने वर्धमान हाउस पर पंजाब नेशनल बैंक से 1.5 करोड़ का लोन लिया, जबकि प्रापर्टी में उसके पिता के तीन भाइयों का भी हिस्सा था। पता चलने पर चाचा ने मुकदमा दर्ज कराया। कोर्ट ने उसे भगोड़ा भी घोषित किया। 

छह लाख की घड़ी, दस हजार का पेन

पुलिस की पूछताछ में रजत ने बताया कि वह 12वीं पास है। वह जल्दी अमीर बनना चाहता था। बैंक मैनेजर और कर्मियों से पंच सितारा होटल में मिलता। बाउंसर रखता था। लोन की रकम से अपने शौक पूरे करता था। जब पकड़ा गया तो वह छह लाख की घड़ी, दस हजार का पेन, महंगे जूते, कपड़े आदि पहने हुए था। 

56 कार लोन, खरीदी एक ही 
पुलिस ने बताया कि आरोपी रजत ने संजय प्लेस के पास एस्सार एंटरप्राइजेज के नाम से हैंडीक्राफ्ट का काम किया। मयंक अग्रवाल निवासी कमला नगर एकाउंटेंट था। मयंक ने बैंक अधिकारियों से रजत का परिचय कराया। उसने कार लोन की प्रक्रिया को जान लिया। दोस्त मोहित जैन निवासी शाहगंज भी शामिल हुआ। रजत ने नोएडा में जेआर आटोमोटिव के नाम से कंपनी बनाई।

वेबसाइट पर कंपनी का ब्योरा दिया। सर्विस रोड पर एक आफिस खोला। इसमें कर्मचारी रखे गए। कर्मचारियों से दस्तावेज लेकर लोन लिया। नोटबंदी के बाद किस्त नहीं मिलने पर बैंकों ने नोटिस भेजे। वह कर्मचारियों के पास आए। इस पर उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। कंपनी की फर्जी कुटेशन लगाता था। फर्जी आरसी, पे स्लिप भी जमा कराई। मेल से सवाल करने पर बैंकों को जवाब भी दिया जाता था। वर्ष 2013 से 2016 तक 56 से अधिक कारों पर फर्जी तरीके से लोन कराकर आठ करोड़ से अधिक की आर्थिक क्षति बैंकों को पहुंचाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed