फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man and three children injured after tempo hit the bike on Naujheel-Raya road in Mathura

Mathura News: नौहझील-राया मार्ग पर टेम्पो ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और तीन बच्चे घायल

Mon, 23 May 2022 05:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 23 May 2022 05:18 PM IST
सार

बाइक सवार युवक अपने तीन बच्चों के साथ रिश्तेदारी से घर वापस जा रहा था। गांव सुल्तानपुर के समीप टेम्पो ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे चारों घायल हो गए। 

विज्ञापन
man and three children injured after tempo hit the bike on Naujheel-Raya road in Mathura
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को नौहझील-राया मार्ग पर गांव सुल्तानपुर के समीप टेम्पो की टक्कर से बाइक पर युवक और उसके तीन बच्चे घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक थाना जमुनापार के ढेहरुआ निवासी जयपाल अपने बच्चों के साथ थाना नौहझील के गांव हसनपुर आया था। सोमवार की दोपहर हसनपुर से बाइक से अपनी दो पुत्री और पुत्र के साथ गांव वापस जा रहा था। 

विज्ञापन

तेज गति से आ रहा था टेम्पो 

वह नौहझील-राया मार्ग पर गांव सुल्तानपुर के समीप पहुंचा ही था कि सुरीर की तरफ से तेज गति आ रहे टेम्पो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार जयपाल उम्र 34 वर्ष, उसकी पुत्री मधु 14 वर्ष, देवी उम्र 11 वर्ष और पुत्र मनीष उम्र 5 वर्ष घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


 हादसे की जानकारी पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग और राहगीर पहुंच गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चारों की हालत खतरे से बाहर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed