फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mama Sold Pregnant Niece Came to Etah Crime News in Hindi

यूपीः मामा ने गर्भवती भांजी को 23 हजार में बेचा , इस तरह खुला राज

Wed, 17 Jul 2019 06:55 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 17 Jul 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
Mama Sold Pregnant Niece Came to Etah Crime News in Hindi
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
रुपये के खातिर एक व्यक्ति ने मामा और भांजी का रिश्ता तार तार कर दिया। महज 23 हजार रुपये के लिए अपनी शादीशुदा और गर्भवती भांजी का मामा ने सौदा कर दिया।
विज्ञापन


मिरहची के अमृतपुर गांव में जब महिला ने बच्चे को जन्म दिया तो लोगों को अनजान महिला के होने की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया है। महिला के पति ने मामा सहित दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


फतेहपुर जिले के थाना हुसैनपुर के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपने भांजी का विवाह करीब दो वर्ष रायबरेली थाना भदोवार के एक निवासी युवक के साथ किया था। गर्भवती होने के चलते 10 जून को उसने पत्नी को मामा के घर जाने के लिए टेंपो में बैठा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विगत 21 जून को पति अपनी पत्नी को लेने उसके मामा के घर गया। यहां मामा ने उसे यह कहते हुए भगा दिया कि उसने अपनी भांजी की शादी दूसरी जगह कर दी है।

इस पर उसने खोजबीन कर पता लगाया तो जानकारी हुई कि मामा ने उसकी पत्नी को 23 हजार रुपये में सकरौली के गांव बैरहार निवासी रिंकू पुत्र महेंद्र को बेच दिया है।

वह उसे लेकर मिरहची के अमृतपुर गांव में रह रहा था। यहीं महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। इस पर गांव के लोगों को शक हुआ और उन्होंने शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने 181 नंबर पर सूचना देकर महिला हेल्प लाइन की मदद से महिला को बरामद किया और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

इसके बाद महिला के पति की तहरीर पर बुधवार को थाना मिरहची में महिला के मामा और रिंकू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने महिला को बेचने वाले मामा को गिरफ्तार कर लिया है।  

अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार का कहना है कि महिला को बेचे जाने का मामला प्रकाश में आया था। महिला के बयान दर्ज कराने के बाद उसके पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ है। महिला को उसके पति के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस द्वारा महिला के मामा की गिरफ्तारी भी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed