{"_id":"6ae2389aa1f31ad6e70d67e1","slug":"makeup-kits-were-distributed-to-thousands-of-married-women-on-karva-chauth-in-kheragarh-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: करवाचाैथ पर हजारों सुहागिनों को बांटीं श्रृंगार किट, मेहंदी लगाने वाली बच्चियों को किया पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: करवाचाैथ पर हजारों सुहागिनों को बांटीं श्रृंगार किट, मेहंदी लगाने वाली बच्चियों को किया पुरस्कृत
Wed, 28 Oct 2026 11:39 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं को बांटी श्रृंगार किट।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के खेरागढ़ में करवाचौथ पर्व से पूर्व बुधवार को कस्बा स्थित देवी माता मंदिर में आयोजित सौभाग्य श्रृंगार एवं मेहंदी संगम कार्यक्रम में चेयरमैन सुधीर गर्ग गुड्डू और उनकी पत्नी कृष्णा गर्ग ने हजारों महिलाओं को श्रृंगार किट बांटी। सैकड़ों बच्चियों ने हुनर दिखाते हुए महिलाओं के हाथों पर मेहंदी सजाई। बच्चियों ने विभिन्न डिजाइनों में मेहंदी लगाकर महिलाओं के हाथ सजाए। सुधीर गर्ग गुड्डू ने बताया कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के साथ खुशियां साझा करना और उनके सम्मान को बढ़ावा देना है। सैंया, जगनेर एवं खेरागढ़ के कार्यक्रमों में करीब 20 हजार महिलाओं ने भागीदारी की। मेहंदी लगाने वाली बच्चियों को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन