फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   major reshuffle in bsp for loksabha election in agra

लोकसभा चुनाव से पहले बसपा के जिला संगठन में बड़ा फेरबदल, नए चेहरों को जगह

Thu, 20 Dec 2018 01:23 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 20 Dec 2018 01:23 PM IST
विज्ञापन
major reshuffle in bsp for loksabha election in agra
bsp
आगरा में बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले जिला संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी के निष्क्रिय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की जगह नए चेहरों को जगह दी गई है। संगठन में अब दस की जगह 20 जिला संयोजक होंगे, वहीं आठ विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी बदले गए हैं। हर जाति, वर्ग और समाज को विधानसभा क्षेत्र से लेकर जिला संगठन में प्रतिनिधि रखा गया है।
विज्ञापन


बसपा जिलाध्यक्ष डॉ. भारतेंदु अरुण ने बताया कि मुख्य जोन इंचार्ज मुनकाद अली, सुनील चित्तौड़, संघप्रिय गौतम, सत्य प्रकाश कर्दम, संतोष आनंद, अशोक भारती की सहमति के बाद जिला कार्यकारिणी में संशोधन किया गया है। संगठन में अब तक दस जिला संयोजक थे, लेकिन अब इनकी संख्या 20 कर दी गई है। 
विज्ञापन


इनमें सुशील चौहान-चंद्रप्रकाश कर्दम, राजू अंसारी-ओपी भारती, प्रमोद दिवाकर-वीरेंद्र सिंह, अनिल जादौन-विकास पिपल, बंटी माहौर-प्रमोद कैन, भगवान सिंह वर्मा-रमेश सागर, मनोज प्रजापति-महावीर सिंह, संदीप मुखरैया- हुकुम सिंह, महेश गुप्ता-विद्याराम बंसल, खेतपाल यादव-बच्चू सिंह पांडेय शामिल किए गए हैं। जिला कोषाध्यक्ष पद पर मनमोहन पांडेय की जगह डा. मुकेश सविता को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्रों में भी बदले प्रभारी

बाह विधानसभा क्षेत्र में विद्याराम बंसल की जगह उदयराज ललित और राजेंद्र सिंह के स्थान पर अरविंद पांडेय को प्रभारी बनाया गया है। यहां रामगोपाल की जगह राजेंद्र सिंह विधानसभा अध्यक्ष होंगे। आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में बच्चू सिंह पांडेय की जगह डॉ. मुकेश राजपूत प्रभारी होंगे। 

छावनी क्षेत्र में महेश भास्कर की जगह सुभाष राठौर प्रभारी होंगे, वहीं विधानसभा अध्यक्ष साजिद खान की जगह डालचंद चित्तौड़ नियुक्त किए गए हैं। एत्मादपुर क्षेत्र में बृजेश निराला की जगह खजान सिंह प्रभारी होंगे, वहीं जोगेंद्र सिंह की जगह अजय यादव कोषाध्यक्ष होंगे। 

खेरागढ़ विधानसभा में अरुण कसाना की जगह अनंग पाल गुर्जर प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। फतेहपुर सीकरी में रवि धाकरे को प्रभारी बनाया गया है। उत्तर विधानसभा में धीरज बघेल की जगह धर्मेंद्र सिकरवार, तेज सिंह की जगह प्रताप सिंह गुर्जर और जयप्रकाश भंडारी की जगह रवि भरतिया को प्रभारी बनाया गया है। धर्मेंद्र सिकरवार की जगह महासचिव पद पर गुलाम रसूल को जगह दी गई है। कोषाध्यक्ष पद पर गुलाम रसूल की जगह सतीश पाराशर होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed