फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra mahalaxmi temple accident yamuna aside temple wall collapsed many injured

आगरा में बड़ा हादसा: यमुना में बाढ़ से महालक्ष्मी मंदिर की दीवार ढही...मच गई अफरातफरी, कई लोग हुए चोटिल

Mon, 08 Sep 2025 07:39 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 08 Sep 2025 07:39 PM IST
सार

आगरा में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यमुना किनारे स्थित मंदिर की दीवार ढह गई। फोर्स के साथ अधिकारी माैके पर पहुंच गए। तलाशी अभियान शुरू करा दिया गया। हादसे में कई लोगों के चोटें आईं हैं।

विज्ञापन
Agra mahalaxmi temple accident  yamuna aside temple wall collapsed many injured
जानकारी देते जिलाधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में यमुना में आई बाढ़ में सोमवार शाम को बल्केश्वर स्थित महालक्ष्मी मंदिर की दीवार ढह गई। जिस समय हादसा हुआ, उस समय बड़ी संख्या में लोग दीवार के पास खड़े थे और मंदिर के गर्भगृह में जा रहे थे। हादसे से अफरातफरी मच गई। मलबे और पानी में कई लोगों की डूबने की आशंका जताई गई। सूचना पर थाना कमला नगर की पुलिस पहुंची। पुलिस ने मंदिर में बाहरी लोगों के आवागमन पर रोक लगा दी। बाद में निजी गोताखोर लगाए गए। काफी देर तलाश की गई। मगर मलबे और पानी में कोई नहीं मिला। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि लोगों के यमुना में गिरने की आशंका जाहिर की गई थी। मगर किसी के गिरने की पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन



हादसा शाम तकरीबन 6:30 बजे हुआ। महालक्ष्मी मंदिर यमुना के किनारे पर बना हुआ है। मंदिर के गर्भगृह में जाने के लिए रास्ता बना हुआ है। इस रास्ते के एक हिस्से में भूतल पर कमरा बना हुआ है। शाम को पुजारी रमाकांत पांडेय आरती कर रहे थे। परिसर में रहने वाले चाैकीदार रवि की मां गुड्डी देवी टिनशेड के पास बैठी हुई थीं।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मंदिर के रास्ते पर दीवार के सहारे खड़े होकर लोग यमुना को देख रहे थे। कुछ लोग मंदिर में चल रही आरती में शामिल होने के लिए जा रहे थे। अचानक तेज आवाज आई। रास्ते पर यमुना की तरफ बनी तकरीबन 20 फुट दीवार भरभराकर गिर पड़ी। यह देखकर लोग भागने लगे। एक युवक घायल भी था। उसके सिर से खून निकल रहा था। लोग मंदिर के गेट से बाहर की तरफ गए तो आसपास के लोगों को पता चला।


सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर मंदिर के गेट को बंद कर दिया। इसके बाद चार गोताखोर बुलाए गए। उन्हें लाइफ जैकेट की मदद से पानी में उतारा गया। उन्होंने 20 से 25 मिनट तक तलाश की, लेकिन कोई नहीं मिला। 
बाद में एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई। मोटरबोट की मदद से यमुना में काफी देर तक तलाश की गई। रात 10 बजे किसी के नहीं मिलने पर टीम वापस लाैट गई। हालांकि दो लोग घायल बताए गए हैं। वो पुलिस के सामने नहीं आए। पुलिस उनके बारे में जानकारी जुटा रही है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed