फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri: The weather covered the sheet of fog, then trouble came everywhere

मैनपुरी: मौसम ने ओढ़ी कोहरे की चादर तो हर तरफ आई आफत

Mon, 19 Dec 2022 09:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Mainpuri: The weather covered the sheet of fog, then trouble came everywhere
घने कोहरे के बीच गुजरते वाहन। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। इस सीजन का सोमवार को सबसे घना कोहरा पड़ा। मौसम ने कोहरे की चादर ओढ़ी तो लोगों के लिए मुसीबत बन गया। जनपद में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई, वहीं कई लोग घायल हो गए। करीब 12 बजे तक वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा रहा, शाम होते ही कोहरा की चादर फिर से घनी हो गई।
विज्ञापन

सुबह घना कोहरा कई लोगों के लिए मुसीबत बन गया। बिछवां थाना क्षेत्र में कोहरा के चलते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं थाना बेवर क्षेत्र में कोहरे के बीच रोडवेज बस ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

जनपद फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र गांव घुरउआ निवासी सौरभ दुबे सुबह बहन सोनम शुक्ला को डीएलएड की परीक्षा दिलाने के लिए शहर आ रहे थे। उनके साथ भाई गौरव दुबे भी था। कार जब थाना क्षेत्र में फर्रुखाबाद मार्ग स्थित पवन कोल्ड स्टोर के पास पहुंची। तभी सामने से आ रही इटावा डिपो की बस ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बेबर सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से गंभीर घायल सौरभ और सोनम को मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करहल क्षेत्र में मनौना पुलिया के पास सोमवार की सुबह कोहरा के बीच एक पिकअप को डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव नगला अतिराम निवासी घायल पिकअप चालक हृदेश सुबह गाड़ी लेकर कस्बा की ओर जा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया।
वहीं सदर कोतवाली क्षेत्र में ईशन नदी पुल के पास तड़के एक टेंपो डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार मीना देवी, दुष्यंत कुमार निवासी भोजपुरा मार्ग व चालक हरप्रीत निवासी कांशीराम कॉलोनी घायल हो गए। सुबह करीब छह बजे औंछा रोड पर बाइक सवार चेतन निवासी कचहरी रोड कोहरा के चलते सड़क किनारे पेड़ से टकरा कर घायल हो गया।
सड़कों पर रेंगते दिखे वाहन
कोहरा के कारण जीटी रोड, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, आगरा बाईपास रोड, करहल सैफई बाईपास आदि स्थानों पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही। घना कोहरा होने की वजह से इन मार्गों पर वाहन धीमी गति से होकर गुजरते नजर आए। वहीं सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस व रेस्क्यू टीमें भी गश्त करती रहीं। कई ग्रामीण क्षेत्र में तो दोपहर करीब 12 बजे तक कोहरा छाया रहा। दो पहिया व चार पहिया वाहन मार्ग से धीमी रफ्तार में गुजरते नजर आए। सोमवार की शाम होते होते एक बार फिर से कोहरे की चादर घनी होने लगी।

स्कूल और कार्यालय देरी से पहुंचे लोग
कोहरे के चलते सोमवार को आम जनजीवन भी प्रभावित रहा। स्कूलों में छात्र-छात्राएं ठिठुरते हुए देरी से पहुंचे तो वहीं कार्यालयों में अधिकारी और कर्मचारी भी देरी से पहुंचते दिखाई दिए। घने कोहरे के बीच बढ़े सर्दी के प्रकोप से लोगों को अलाव के पास भी घंटों तक बैठे देखा गया। जनमानस के साथ ही पशु और पक्षियों को भी कोहरे में परेशान देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed