फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri: Shri Ram's procession came out with pomp, flowers rained

मैनपुरी: धूमधाम से निकली श्रीराम की बरात, हुई पुष्पवर्षा

Sun, 30 Oct 2022 11:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
Mainpuri: Shri Ram's procession came out with pomp, flowers rained
घिरोर में श्रीराम बरात के दौरान प्रस्तुति देते कलाकार। - फोटो : MAINPURI
घिरोर (मैनपुरी)। नगर में रामलीला महोत्सव को लेकर शनिवार की रात भगवान श्रीराम की बरात धूमधाम से निकाली।
विज्ञापन

बरात का शुभारंभ नगर पुरोहित पंडित जयदेव दीक्षित और एसडीएम शिवनारायण शर्मा ने श्रीराम और उनके भाइयों की आरती उतारकर किया। बरात का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया।
नगर में निकाली राम बरात का महिलाओं ने अपने घरों के सामने भगवान स्वरूपों की आरती उतारी। राम बरात में शामिल झांकियां का दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। बैंड, डीजे, रंगशाला और झांकियां बारात में आकर्षण का केंद्र रहीं। वही अधिकांश युवा वर्ग रंगशाला की झांकी देखने को लेकर उत्सुकता दिखा रहा था। बरात में 22 झांकी, चार बैंड और तीन रोड शो शामिल रहे।
विज्ञापन

लोगों को पहली पसंद खाटू श्याम की झांकी रही, जिसमें रास्ते में लोगों ने फूलों की वर्षा करते हुए आरती भी की। अंतिम झांकी श्रीराम स्वरूप को देखने के लिए लोगों को घंटों का इंतजार करना पड़ा। सात बजे शुरू हुई राम बरात एक बजे रामलीला ग्राउंड पहुंचीं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर इंद्र प्रकाश भदौरिया, यतींद्र जैन, समाजसेवी अनिल गुप्ता, प्रदीप चौहान, सचिन गुप्ता, संजू शाक्य, अविनाश गर्ग, आलोक गर्ग, ब्लॉक प्रमुख सत्यपाल सिंह यादव, ब्रजेश यादव, धर्मेंद्र सिंह भदौरिया, अलकेश जैन, अन्नू शाक्य, हरिश्चंद्र उपाध्याय, राम किशोर शर्मा, शिव मंगल सिंह यादव, मनेंद्र यादव, शिव प्रसाद विकास अधिकारी, अनिल वर्मा, अवनीश कुमार बघेल, सजीव शाक्य, सत्यवीर शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed