फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri Police has arrested six members of the e-rickshaw robbery gang

Mainpuri: पत्नी के साथ मिलकर बनाया था गिरोह, ई-रिक्शा रहते थे निशाने पर, इस तरह देते लूट की वारदात को अंजाम

Sun, 07 Aug 2022 03:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 Aug 2022 03:10 PM IST
सार

मैनपुरी पुलिस ने ई-रिक्शा लूटने वाले गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें गिरोह का सरगना भी शामिल है। उसने पत्नी के साथ मिलकर गिरोह बनाया था। पुलिस पूछताछ में बताया कि अब तक कई वारदातों को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
Mainpuri Police has arrested six members of the e-rickshaw robbery gang
ई-रिक्शा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र और अन्य जगहों पर ई-रिक्शा लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सरगना सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सरगना पत्नी के साथ वारदात अंजाम देता था। शनिवार को आरोपियों को पकड़ने के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया।

विज्ञापन


गैंग के लोग सवारी बनकर ई-रिक्शा में बैठते थे। यह मौका मिलने पर सुनसान जगह साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात अंजाम देते थे। भोगांव पुलिस ने शनिवार को गैंग के सदस्यों को पकड़ लिया। सीओ भोगांव चंद्रकेश सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह चेकिंग के दौरान छिबरामऊ ओवरब्रिज के पास पुलिस ने सूचना के आधार पर गब्बर सिंह निवासी किशनपुर गढिय़ा, विनोद उर्फ कबूतर निवासी नगला गुल्ली थाना भोगांव, प्रवेश कुमार उर्फ गोलू निवासी नगला गुल्ली, गब्बर की पत्नी विनीता, शंकर मिस्त्री निवासी रितोर, थाना इकदिल, जनपद इटावा, हाल निवासी रसूलाबाद मोड़ बेवर, सोनू कबाड़ी उर्फ यामीन अली निवासी मोहल्ला ब्रह्मनान को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन

 बरामद किया गया ई-रिक्शा 

तीन लोगों से तीन तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ करने पर सभी ने बताया कि वह लोग ई-रिक्शा लूट की वारदात अंजाम देते हैं। उनकी निशानदेही पर 27 जुलाई को लूटा गया ई-रिक्शा पुलिस ने बरामद किया है। उन्होंने बताया कि कलि गैंग का सरगना गब्बर सिंह है। वह हिस्ट्रीशीटर अपराधी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी का लेता था सहारा 

गब्बर सिंह ने बताया कि पत्नी को सवारी बनाकर बस स्टैंड के पास खड़ा करता है। ई-रिक्शा बुक करने के बाद गैंग के लोग सुनसान जगह पर चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर लूट की वारदात अंजाम देते हैं। लूटे गए ई-रिक्शा को बाहर जाकर बेच देते हैं या कबाड़ में दे देते हैं। सभी आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed