फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri Police Arrested Two Miscreants In Encounter up crime news

मैनपुरी में मुठभेड़: एक घंटे तक फायरिंग, दो बदमाशों को लगी गोली; दो साथी दे गए पुलिस को चकमा

Fri, 09 Jun 2023 12:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 09 Jun 2023 12:04 AM IST
सार

 गश्त कर रही पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से करीब एक घंटे तक फायरिंग हुई, जिसमें दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। 
 

विज्ञापन
Mainpuri Police Arrested Two Miscreants In Encounter up crime news
पुलिस की गोली लगने से घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के तखरऊ पुल के पास बृहस्पतिवार की देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से गोलियां चली। इस दौरान दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एसपी और एएसपी मौके पर पहुंच गए। कार्रवाई के दौरान बदमाशों के दो साथी भाग निकले। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


थाना पुलिस बृहस्पतिवार की देर रात लखनऊ पुल के पास गश्त कर रही थी। तभी दो बाइकों पर सवार चार संदिग्ध जाते दिखाई दिए। रोकने पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी बचाव करते हुए फायरिंग की। मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद एसपी विनोद कुमार एएसपी राजेश कुमार मौके पर पहुंच गए। करीब एक घंटे तक चली मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। वहीं उनके दो साथी चकमा देकर भाग निकले।
विज्ञापन


एसपी ने बताया की पकड़े गए बदमाश विवेक बंसल उर्फ विक्की निवासी 103 सराय रोहिल्ला शास्त्री नगर दिल्ली हाल पता गांव परसेरा थाना लोधा अलीगढ़ और राहुल निवासी बदनामीपुरा थाना तालबेट झांसी हाल पता ब्रिटानिया चौक एनएसपी क्लब दिल्ली शातिर अपराधी हैं। एएसपी ने बताया की पकड़े गए दो बदमाश और भागे हुए उनके दो साथियों ने जनपद में लूट की वारदात की हैं। आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। जल्द ही पुलिस उनके दो साथियों को भी गिरफ्तार कर लेगी। घायल हुए बदमाशों को गिरफ्तार भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: आगरा में व्यापारी की पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, यमुना किनारे जंगल में मिली लाश


लूट का माल हुआ बरामद

पकड़े गए बदमाशों ने ही बृहस्पतिवार को ही बिछवा क्षेत्र लूट की वारदात की थी। देवीपुर भोगांव निवासी जितेंद्र पत्नी प्रियंका के साथ गांव सुल्तानगंज ब्लॉक में मीटिंग के लिए जा रहे थे। ब्लॉक के पास बदमाश झपट्टा मार कर पर छीन ले गए थे। पुलिस सीसीटीवी से पहचान के प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed