फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news sports ambedkar collage

आगरा: सौ मीटर दौड़ में अमन और सलौनी ने भरा फर्राटा

Sat, 11 Feb 2023 12:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Feb 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news sports ambedkar collage
मैनपुरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय औड़ेन्य पडरिया में नवम वार्षिक क्रीड़ा समारोह का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। सौ मीटर दौड़ में अमन और सलौनी ने फर्राटा भरा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ग्राम प्रधान सुदीप सिंह चौहान ने कहा कि खेल भावना एवं अनुशासन में रहकर प्रतिस्पर्धा करें। स्वस्थ रहकर आगे बढ़ें। समाज एवं राष्ट्र की सेवा करें। प्राचार्य पुष्पा कश्यप ने कहा कि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं अनुशासन में रहकर खेल में प्रतिभाग करें। 100 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में प्रथम अमन, द्वितीय शिवम, 100 मीटर छात्रा वर्ग में प्रथम सलोनी, द्वितीय कृष्णा कुमारी, 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में प्रथम सुधीर कुमार, द्वितीय हरीश कुमार रहे। 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग में प्रथम सलोनी, द्वितीय कृष्णा कुमारी, भाला प्रक्षेप छात्र वर्ग में प्रथम अभिषेक कुमार, द्वितीय सुधीर कुमार, छात्रा वर्ग में प्रथम कृष्णा, द्वितीय प्रिया तोमर रहीं। बैडमिंटन सिंगल छात्र वर्ग में विजेता आर्यन देव, उपविजेता अमन कुमार रहे। एसपी सिंह, उदयप्रताप सिंह, जितेंद्र पाठक, जगजीवन राम, जयप्रकाश यादव, प्रमोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed