फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news kishni protest water gathering

Agra News: जलभराव से परेशान महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 01 Apr 2023 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news kishni protest water gathering
किशनी। नगर पंचायत के मोहल्ला कृष्णानगर में घरों के सामने जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। महिलाओं ने शनिवार को प्रदर्शन करके जलनिकासी कराने की मांग की है।नगर पंचायत के मोहल्ला कृष्णा नगर में सफाई व्यवस्था ठीक न होने से नालियों की सफाई नहीं होती है। घरों में नालियों का गंदा पानी पहुंचने लगा है। गलियों में जलभराव हो रहा है। जलभराव के कारण नालियों में मच्छर पनपने लगे हैं। कीचड़ चारों तरफ फैलने लगा है। बीमारियां मोहल्ले में फैल सकती हैं। राकेश प्रताप सिंह का कहना है कि 26 मार्च को आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन अभी तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। सुशीला देवी और अर्चना देवी ने बताया मोहल्ले की हालत इतनी खराब है कि मोहल्ले से निकलने वाली सभी नालियां चोक हो गई हैं। घरों में भी पानी भरने लगा है। गंदे पानी के चलते बीमारी फैल सकती हैं। महिलाओं ने प्रदर्शन करके जलनिकासी कराने की मां गकी है। सुशीला देवी, राज कुमारी, राजरानी, रमा, वर्षा, गीता देवी, सियादेवी, संगीता मौजूद रहीं। अधिशासी अधिकारी अभय रंजन ने बताया कि इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर कोई ऐसा मामला है तो तत्काल सफाईकर्मी भेज कर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed