फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news goverment land occupied

Agra News: रसूखदार ने सरकारी जमीन पर करा लिया निर्माण

Wed, 29 Mar 2023 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news goverment land occupied
करहल। गांव नगला मूंज में लेखपाल की चेतावनी के बाद भी रसूखदार ने पहले दीवार बना ली। इसके बाद लिंटर डलवाना शुरू कर दिया। चेतावनी का कोई असर न होने के बाद रसूखदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तहसील में तैनात लेखपाल अजय कुमार शाह रंपुरा और खेड़ा महान क्षेत्र का कार्य देख रहे हैं। खेड़ा महान के मजरा नगला मूंज में सरकारी खाद के गड्ढे की गाटा संख्या 1440 अभिलेखों में दर्ज हैं। वर्तमान प्रधान द्वारा उन्हें सूचना दी गई कि सरकारी जगह पर गांव निवासी राजवीर ने वहां पक्की दीवार बनाकर दीवार लगाकर लिंटर डलवाया जा रहा है। सोमवार को जब मौके पर जाकर निरीक्षण किया तो देखा कि रसूखदार वहां मकान बनाकर अवैध कब्जा कर रहा है। पूर्व में निरीक्षण कप दौरान उसे अवैध निर्माण न करने की चेतावनी दी गई थी। लेकिन वह बाज नहीं आया। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने रसूखदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed