फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news eve teasing

Agra News: महिलाओं पर छींटाकशी कर रहे शोहदे पुलिस को देख कर भागे

Tue, 02 May 2023 12:02 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news eve teasing
करहल। चेकिंग के दौरान मोहल्ला काजी के पास चार युवक राहगीर महिलाओं और युवतियों पर छींटाकशी कर रहे थे। जब पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो सभी भाग गए। दरोगा ने चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही तलाश शुरू कर दी है।उप निरीक्षक शिव कुमार दोहरे रविवार की शाम क्षेत्र में टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। तभी किसी ने सूचना दी कि मोहल्ला काजी जाने वाले रास्ते पर कुछ लोग गुट बनाकर बैठे हुए हैं। यह लोग राहगीर महिलाओं व युवतियों पर छींटाकशी कर रहे हैं। सूचना पर एसआई टीम के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे। देखा कि चार युवक आती जाती महिलाओं से अश्लील इशारे करने के साथ ही छींटाकशी कर रहे हैं। जब युवकों को पकड़ने की कोशिश की, तो चारों युवक गली में भाग गए। पीछा करने पर भी पकड़ में नहीं आ सके। दरोगा ने भागे हुए शोहदे शालू उर्फ शादान, मोहम्मद, रानू, जावेद जाफरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed