फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news clay vassels archiological survey

Agra News: तीन टीलों पर मिले दो हजार साल पुराने मृदभांडों के अवशेष

Fri, 03 Mar 2023 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news clay vassels archiological survey
मैनपुरी। राज्य पुरातत्व विभाग की टीम घिरोर क्षेत्र के गांवों में इतिहास तलाश रही है। इसी खोज में बृहस्पतिवार को टीम ने तीन अलग-अलग गांवों में टीलों का सर्वेक्षण किया। यहां टीम को लगभग दो हजार साल पुराने मृदभांडों के अवशेष मिले हैं। टीम ने पुरावशेषों को एकत्रित किया है। इसी दिशा में टीम सर्वेक्षण को आगे बढ़ाएगी। घिरोर तहसील क्षेत्र में राज्य पुरातत्व विभाग की टीम 27 फरवरी से सर्वेक्षण कर रही है। सर्वेक्षण में अब तक जहां टीम कई गांवों का भ्रमण कर चुकी है। बृहस्पतिवार को सर्वेक्षण के चौथे दिन टीम पांच अलग-अलग गांवों में सर्वेक्षण के लिए गई। इन पांच गांवों में से टीम को कोसमा हिनूद, कोसमा मुसलमीन और दारापुरा नगला इंद्र में प्राचीन टीले मिले।
विज्ञापन

सर्वेक्षण के दौरान टीम ने टीलों से मृदभांडों के अवशेष भी एकत्रित किए। ये मृदभांड के अवशेष लगभग दो हजार साल पुराने हैं। क्षेत्रीय अधिकारी राजीव कुमार त्रिवेदी ने बताया कि ये मृदभांड ब्लैक वेयर और ग्रे वेयर हैं। ये लगभग दो हजार साल पुराने प्रतीत होते हैं। उन्होंने बताया कि मृदभांडों के अवशेष ये इशारा कर रहे हैं कि यहां दो हजार साल पहले भी लोगों की बस्ती रह चुकी है। इसके अलावा टीम ने गांव गुराई और भटानी का भी भ्रमण कर सर्वेक्षण किया। लेकिन यहां कुछ खास नहीं मिला।
विज्ञापन

---- 10वीं सदी की मिल चुकी है मूर्तियां
राज्य पुरातत्व विभाग को सर्वेक्षण के पहले दिन ही बड़ी कामयाबी हाथ लगी थी। इसमें ग्राम पंचायत कनेगी स्थित एक शिव मंदिर में रखी मूर्तियां लगभग 10वीं सदी की पाई गई थीं। इन मूर्तियों को सुरक्षित कराने के लिए जिला प्रशासन को पत्र भी लिखा गया है। इसके बाद एसडीएम शिव नरायन ने सुरक्षा के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed